- दिल्ली में एक महिला की शिकायत पर CJP नेताओं के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी की FIR दर्ज किया गया है
- महिला का आरोप है कि उसकी निजी फोटो को AI से फर्जी बनाकर बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर पर इस्तेमाल किया गया
- आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बिना सहमति उसके खिलाफ अमर्यादित नारे लगाए और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके और सौरव दास के खिलाफ दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई है. यह शिकायत एक महिला ने दर्ज कराई है. महिला ने आरोप लगाया है कि जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान उसे धमकाया गया था और छेड़छाड़ की गई थी. इस मामले में FIR भी दर्ज की गई है. FIR में आरोपी के तौर पर अभिजीत दीपके, सौरव दास या आशुतोष रांका का नाम नहीं है.
पूरा मामला जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए CJP के प्रोटेस्ट के दौरान का है. महिला ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ और धमकाने के मामले में शिकायत दी थी. उसकी शिकायत पर दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन में यह FIR दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ेंः जिस 'पितृसत्ता' पर हमलावर रहते हैं राहुल, वह शब्द आया कहां से? क्या होता है इसका मतलब
महिला ने क्या लगाए आरोप?
महिला का आरोप है कि जंतर-मंतर पर हुए CJP प्रोटेस्ट के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने उसकी निजी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया. लड़की का दावा है कि उसकी फोटो को AI और फेस-स्वैप टूल के एक सेंसेशनल और फर्जी तस्वीर बनाई गई.
शिकायत के मुताबिक, आयोजकों ने इस मॉर्फ्ड फोटो के बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर बनाकर जंतर-मंतर पर लहराए, उसके खिलाफ अमर्यादित नारे लगाए और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका इस पार्टी या प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है और बिना सहमति के उसकी इमेज का इस्तेमाल कर उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई गई और छवि खराब की गई.
FIR में किस-किसका नाम?
दिल्ली में दर्ज हुई इस FIR में CJP से जुड़े 4 लोगों का नाम दर्ज किया गया है. FIR में अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और रत्ना सिंह का नाम है. हालांकि, इनका नाम आरोपी के तौर पर नहीं है.
ये वीडियो देखेंः DUSU चुनाव पर अभिजीत दीपके ने क्या सवाल उठाए?
यह भी पढ़ेंः सीजेपी के निशाने पर अब ज्ञानेश कुमार... कहा- 48 घंटे में हो इस्तीफा वर्ना पूरे देश में होगा प्रोटेस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं