हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) में लंबे समय से चल रही कलह खत्म होती नहीं दिख रही है. प्रदेश कांग्रेस में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) गुट और SRK यानी कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी गुट के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है. एक तरफ जहां 9 साल से भंग चल रहे कांग्रेस के संगठन को खड़ा करने की कवायद हो रही है. वहीं दूसरी तरफ इन दोनों गुटों में अपने आप को बेस्ट साबित करने की होड़ भी मची है. हरियाणा में निकाली जा रही दोनों यात्राएं इसका उदाहरण है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'भारत जोड़ो न्याय' यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) से इतर हरियाणा कांग्रेस के दो धड़ों ने भी अलग-अलग समानांतर यात्रा निकाली है. इसे पार्टी आलाकमान को कड़ा संदेश देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
दो दिन पहले सोमवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जींद से 'घर घर कांग्रेस' यात्रा शुरू की थी. बुधवार को कुमारी शैलजा ने हिसार से 'जनसंदेश यात्रा' शुरू की. दोनों ही गुट अपनी-अपनी यात्राओं के जरिए राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय' यात्रा को प्रमोट करने का दांवा कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हरियाणा इंचार्ज दीपक बाबरिया ने दी जानकारी
ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) के हरियाणा इंचार्ज दीपक बाबरिया ने अपने ऑफिशियल लेटरहेड पर एक लेटर जारी कर कार्यकर्ताओं को 'घर-घर कांग्रेस' यात्रा के बारे में जानकारी दी. बाबरिया ने लिखा, "इस यात्रा का उद्देश्य जनता के बीच राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय' यात्रा का संदेश फैलाना है."
बाबरिया ने कार्यकर्ताओं को इस 'घर-घर कांग्रेस' यात्रा में भाग लेने और मतदाताओं, मीडिया के बीच भ्रम से बचने के लिए किसी अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने से बचने की सलाह दी है.
हुड्डा ने घरों और दुकानों में जाकर लोगों से मांगा समर्थन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 'घर-घर कांग्रेस' यात्रा के दौरान जींद के टाउन हॉल से होते हुए पालिका बाजार में घरों और दुकानों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर चुनाव में उनका समर्थन मांगा. व्यापारियों समेत कई लोगों ने इस बार कांग्रेस को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है.
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी अभियान 'घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस' की शुरुआत जींद से की. सभी कांग्रेसजन इस अभियान के तहत राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश और हरियाणावासियों के लिए प्रदेश कांग्रेस के संकल्पों को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाकर इस अभियान को सफल बनाएं."
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी अभियान 'घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस' की शुरुआत जींद से की।
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderShooda) January 17, 2024
सभी कांग्रेसजन इस अभियान के तहत राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश और हरियाणावासियों के लिए प्रदेश कांग्रेस के संकल्पों को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाकर इस अभियान को सफल… pic.twitter.com/OpWzjo8eL0
जनसंबोधन के दौरान लोगों ने हुड्डा से कहा कि पूरा प्रदेश BJP-JJP की नीतियों, परिवार आईडी और प्रॉपर्टी आईडी जैसे अनावश्यक पोर्टल, संवादहीनता और संवेदनशीलता के पूर्ण अभाव से त्रस्त है. जींद के लोगों ने सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाओं की कमी पर अपना गुस्सा जाहिर किया. हुड्डा ने भी जनता ने कांग्रेस को जीताकर सत्ता में लाने की अपील की.
कुमारी शैलजा ने शुरू की 'जनसंदेश यात्रा'
भूपेंद्र सिंह हुड्डा की यात्रा के बाद हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रमुख कुमारी शैलजा ने बुधवार को हिसार से ‘जनसंदेश यात्रा' शुरू की. उनकी यात्रा हरियाणा के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी. हिसार में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव शैलजा ने कहा, "इस यात्रा के माध्यम से पार्टी का संदेश राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा. केंद्र और हरियाणा की सरकारें झूठ की बुनियाद पर टिकी हैं. हर हरियाणवी को उनके झूठ से अवगत कराने के लिए कांग्रेस जनसंदेश यात्रा शुरू की गई है.”
आज हिसार से आग़ाज़ हो चुका है अन्याय के खिलाफ़ लड़ने वाली कांग्रेस सन्देश यात्रा का, इस यात्रा में हरियाणा के जन जन की आवाज़ है।
— Kumari Selja (@Kumari_Selja) January 17, 2024
ये यात्रा हरियाणा के सुनहरे कल का निर्माण करने के लिए निकल पड़ी है, इस यात्रा में शामिल होने वाले किसी जाति, धर्म या पार्टी के नहीं हैं, वो सिर्फ… pic.twitter.com/8SSgGpKJym
शैलजा ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी के साथ यात्रा शुरू की. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "आज हिसार से आगाज हो चुका है. अन्याय के खिलाफ लड़ने वाली कांग्रेस संदेश यात्रा का, इस यात्रा में हरियाणा के जन जन की आवाज़ है. ये यात्रा हरियाणा के सुनहरे कल का निर्माण करने के लिए निकल पड़ी है, इस यात्रा में शामिल होने वाले किसी जाति, धर्म या पार्टी के नहीं हैं, वो सिर्फ हरियाणा के निवासी हैं एवं हरियाणा की तरक्की के लिए लड़ने को तैयार हैं."
15 जनवरी को शुरू हुई थी राहुल गांधी की यात्रा
राहुल गांधी ने 15 जनवरी से 'भारत जोड़ो न्याय' यात्रा शुरू की थी. राहुल ने मणिपुर की राजधानी इंफाल वेस्ट के सेकमई से यात्रा शुरू की. तीसरे दिन राहुल गांधी नगालैंड की राजधानी कोहिमा पहुंचे. ये यात्रा 20 मार्च 2024 को मुंबई में खत्म होगी. इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी 15 राज्यों के 110 जिलों में लोगों से मुलाकात करेंगे. राहुल गांधी की ये यात्रा 67 दिनों की होगी. इस दौरान यह 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी.
145 दिन चली थी भारत जोड़ो यात्रा
इससे पहले राहुल गांधी ने बीते साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी. ये यात्रा 145 दिन बाद इसी साल 30 जनवरी को श्रीनगर में खत्म हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं