विज्ञापन

शादी से दो दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने खत्म कर ली जिंदगी; सुसाइड नोट में बताई ये खौफनाक कहानी

कर्नाटक के मैसूर जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटी की शादी से ठीक दो दिन पहले एक ही परिवार के तीन लोगों ने कथित तौर पर जहर खाकर खुदकुशी कर ली. मरने से पहले परिवार ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें गांव के ही एक युवक पर प्रताड़ना और शादी तोड़ने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है.

शादी से दो दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने खत्म कर ली जिंदगी; सुसाइड नोट में बताई ये खौफनाक कहानी
शादी से दो दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने खत्म कर ली जिंदगी
Deepak Bopanna

Mysore Suicide News: कर्नाटक (Karnataka) के मैसूर जिले के हालेकेम्पय्यन हुंडी गांव से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक घर में शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, खुशियों का माहौल था, लेकिन ऐन वक्त पर पूरा परिवार ही खत्म हो गया. बेटी की शादी से महज दो दिन पहले माता-पिता और खुद होने वाली दुल्हन ने कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान 50 वर्षीय शिवन्ना, उनकी पत्नी नागरत्ना (45) और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के रूप में हुई है. 

बताया जा रहा है कि पूरे परिवार ने अपने घर पर केले में जहर मिलाकर खा लिया. घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, इस 'डेथ नोट' में सीधे तौर पर उल्लास गौड़ा को इस सामूहिक खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है.

आरोपी ने मंगेतर तक पहुंचा लड़की की झूठी कहानी

रक्षिता की शादी बेहद करीब थी और परिवार इसकी तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन इसी बीच गांव का ही रहने वाला उल्लास गौड़ा नाम का एक युवक इस परिवार के लिए मानसिक प्रताड़ना का सबब बन गया. आरोपों के मुताबिक, उल्लास गौड़ा रक्षिता से शादी करना चाहता था, लेकिन रक्षिता का रिश्ता किसी दूसरे युवक से तय हो गया था. इसके बाद से ही उल्लास ने परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया. उसने रक्षिता के मंगेतर को लड़की के बारे में गलत बातें बोलनी शुरू कर दीं और शादी तोड़ने की नीयत से कुछ आपत्तिजनक मैसेज और तस्वीरें भी मंगेतर को भेज दीं. आशंका है कि लगातार हो रही इस बदनामी और मानसिक प्रताड़ना को यह परिवार बर्दाश्त नहीं कर सका. समाज में बदनामी और शादी टूटने के डर से पैदा हुए गहरे तनाव के कारण तीनों ने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

सुसाइड नोट में खुलासे के बाद पुलिस जांच में जुटी

लगातार हो रही इस बदनामी और मानसिक प्रताड़ना को यह परिवार बर्दाश्त नहीं कर सका. समाज में बदनामी और शादी टूटने के डर से पैदा हुए गहरे तनाव के कारण तीनों ने यह खौफनाक कदम उठा लिया. घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, इस 'डेथ नोट' में सीधे तौर पर उल्लास गौड़ा को इस सामूहिक खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है.

यह भी पढ़ेंः बस नहीं रोकी तो कंडक्टर को ही कर लिया अगवा, कार में डालकर ले गए बदमाश 

घटना की सूचना मिलते ही टी. नरसीपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस अब सुसाइड नोट, मोबाइल चैट्स, कॉल्स और आसपास के लोगों के बयानों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ेंः  1.5 साल बाद खुला रिटायर्ड फौजी की पत्नी की हत्या का राज, 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 karnataka, Mysore News, Mysore News In Hindi, Suicide Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com