विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2020

राजस्थान: चोरी के आरोप में दो दलित भाइयों को बुरी तरह पीटा, प्राइवेट पार्ट्स में डाला पेट्रोल, VIDEO आया सामने

मारपीट के बाद आरोपी यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने कथित तौर उस युवक के प्राइवेट पार्ट्स में पेट्रोल डाल दिया. 

Also Read in
  • राजस्थान में दो दलित भाइयों की बर्बर पिटाई
  • पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की
  • जांच जारी. पांच लोग हिरासत में
जयपुर:

राजस्थान के नागौर में चोरी के आरोप में दो दलित भाइयों को पीटने का मामला सामने आया है. यह घटना रविवार की बताई जा रही है. एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने चोरी के आरोप में दोनों भाइयों की बुरी तरह से पिटाई की और कथित तौर पर प्राइवेट पार्ट पर पेट्रोल डाला. इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

बर्बरतापूर्ण मारपीट की इस घटना का वीडियो सामने आया है. जिसमें नागौर शहर के एक गांव में पेट्रोल पंप पर कुछ लोग दोनों भाइयों में से एक को पीटते दिखाई दे रहे हैं. 24 वर्षीय युवक अपने चचेरे भाई के साथ पेट्रोल पंप गया था. 

मारपीट के बाद आरोपी यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने कथित तौर उस युवक के प्राइवेट पार्ट्स में पेट्रोल डाल दिया. 

कोयले की दुकान में काम करने वाले दलित युवक ने बिना हाथ धोये छुआ भंडारे का खाना तो चार लोगों ने घोंपा त्रिशूल

दोनों भाइयों के पुलिस में शिकायत करने के बाद बुधवार को इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजपाल सिंह ने कहा, "पंप के कर्मचारियों ने दो भाइयों को चोरी के आरोप में बुरी तरह से पीटा है. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया. उन्होंने बुधवार को शिकायत दर्ज की है." 

तमिलनाडु में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, परिवार का आरोप- हमला दलित होने की वजह से हुआ

पुलिस ने कहा कि इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच चल रही है.

वीडियो: कानपुर में दबंगों की दादागिरी, दलित समुदाय के लोगों को पीटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dalit Beaten, Dalit Assault
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com