विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2020

रतलाम में 13 साल की मासूम के अपहरण,बलात्कार और हत्या के दो आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

रतलाम पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों की तस्वीर भी जारी की है.एसपी गौरव तिवारी ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया है.

रतलाम में 13 साल की मासूम के अपहरण,बलात्कार और हत्या के दो आरोपी पुलिस हिरासत से फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर
भोपाल:

बिलपांक थानान्तर्गत नाबालिग के साथ गैंग रेप कर उसकी बेरहमी से हत्या करने वाले तीन आरोपियों में से दो के पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है .रतलाम पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों की तस्वीर भी जारी की है.एसपी गौरव तिवारी ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया है. जानकारी के अनुसार गैंगरेप और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शाम को जिला चिकित्सालय में उनके डीएनए के सैम्पल्स लिए गए थे.

इसके बाद उन्हें पुलिस रिमांड पर जीप में बिलपांक थाने ले जाया गया था. थाना परिसर में जीप में से जब आरोपियों को उतारा जा रहा था, उसी दौरान दो आरोपी धक्का देकर भाग निकले. पुलिस ने गैगरेप और हत्या के मामले में कालू निनामा,दिपला उर्फ दीपक नाहर और रवि निनामा को गिरफ्तार किया था. इनमें से दीपक और रवि थाने से फरार हो गए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape, Murder, Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com