विज्ञापन

जर्मनी में रोबोट पर यौन शोषण का आरोप, छिड़ गई बहस क्या मशीन छेड़छाड़ कर सकती है?

ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में एक रोबोट दिखाई दे रहा है, जिसने सफेद बनियान पहनी है, गले में सोने की चेन है और आंखों पर धूप का चश्मा (सनग्लासेस) लगा है. यह रोबोट सड़कों पर महिलाओं के पास जाकर अश्लील हरकतें कर रहा है.

जर्मनी में रोबोट पर यौन शोषण का आरोप, छिड़ गई बहस क्या मशीन छेड़छाड़ कर सकती है?
यही रोबोट छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार हुआ है. (फोटो-सोशल मीडिया)
  • जर्मनी में एक रोबोट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है.
  • ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में एक रोबोट दिखाई दे रहा है, उसने सफेद बनियान पहनी है.
  • यह रोबोट सड़कों पर महिलाओं के पास जाकर अश्लील हरकतें कर रहा है.

जर्मनी में एक रोबोट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. पुलिस ने यौन उत्पीड़न की संभावना को लेकर जांच शुरू कर दी है. आरोप है कि दो किशोर लड़कों द्वारा नियंत्रित एक रोबोट ने 16 साल की एक लड़की के शरीर को रगड़ा और उसके कूल्हों को छुआ. यह घटना रविवार देर रात पश्चिमी राज्य नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया के कोलोन शहर में हुई. पुलिस के अनुसार, रोबोट के 16 वर्षीय मालिक और उसके 19 वर्षीय साथी ने इस कथित घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर लाइव-स्ट्रीम किया.

कैसे और कब हुई घटना

पुलिस ने बताया कि रात 11.45 बजे से आधी रात के बीच, वह लड़की एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट के बाहर अपनी 17 और 18 साल की सहेलियों के साथ मौजूद थी. लगभग 1.20 मीटर (120 सेमी) ऊंचे रोबोट ने पीछे से आकर लड़की के पास पहुंचा और ये हरकतें कीं. पुलिस के अनुसार, आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं, जहां उन्हें कथित हमलावर मिले और एक गाड़ी की डिक्की में रोबोट मिला. अधिकारियों ने रोबोट और दोनों संदिग्धों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं.

पूरी तरह आवारा रोबोट

ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में एक रोबोट दिखाई दे रहा है, जिसने सफेद बनियान पहनी है, गले में सोने की चेन है और आंखों पर धूप का चश्मा (सनग्लासेस) लगा है. यह रोबोट सड़कों पर महिलाओं के पास जाकर अश्लील हरकतें कर रहा है. अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या रोबोट की हरकतें पहले से प्रोग्राम की गई थीं या घटना के समय उसे जानबूझकर नियंत्रित किया जा रहा था. पुलिस जांच के बीच सोशल मीडिया पर इस बात पर बहस चल पड़ी है कि क्या रोबोट छेड़खानी और यौन शोषण कर सकता है या नहीं?

सोशल मीडिया की बहस

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

माइकल नाम के यूजर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि तकनीक में समस्या नहीं है, बल्कि यूजर्स में समस्या है. क्रिस्टिन नाम की यूजर ने रोबोट को गाली देते हुए लिखा कि इसे फैक्टरी में वापस भेज देना चाहिए. किसी ने लिखा कि रोबोट के गिरफ्तार होने का ये पहला मामला है. किसी ने लिखा है कि मानव मूर्खता के शिखर पर पहुंच गए हैं.  किसी ने लिखा कि रोबोट ने पंच मारा गलत तरीके से छुआ नहीं था. एक दो सज्जन तो रोबोट के लिए न्याय मांगने लगे. तो कुछ और रोबोट के बेल की चिंता करने लगे. कुल मिलाकर ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई है. साथ ही ये घटना आने वाले समय में इंसानों और मशीन की होने वाली जंग की भी तस्दीक कर रहा है.

यह भी पढ़ें-

ईरान पर 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स' के इस्तेमाल पर विचार कर रही है अमेरिकी सेना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com