दिल्ली के कनॉट प्लेस में सीजेपी के अभिजीत दीपके को प्रदर्शन के लिए इजाजत नहीं मिली है. दीपके ने शुक्रवार यानी 16 अक्तूबर को शाम 6 बजे सेंट्रल पार्क में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन (Central Park Connaught Place CJP Protest) के लिए आह्वान किया था. NDMC के सूत्रों के अनुसार, एनडीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक न ही प्रोटेस्ट के लिए परमिशन मांगी गई है और ना ही परमिशन दी जाएगी.
सूत्रों ने यह भी बताया कि सेंट्रल पार्क सिर्फ इवेंट के लिए बुक होते हैं, किसी प्रदर्शन के लिए इसे बुक नहीं किया जा सकता है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन अब तक खत्म नहीं माना जा रहा है. अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर की शाम 5 बजे कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में प्रोटेस्ट का ऐलान किया है.
अभिजीत ने प्रदर्शन को लेकर क्या कहा?
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "दोस्तों सौरभ और आशु को बस सिर्फ तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है. अब 16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क, सीपी में तिरंगा लहराना है."
Lehra do Tiranga 🇮🇳 16 Oct | Central Park, CP | 5 PM https://t.co/eFO1RfUBos
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 14, 2026
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इससे पहले उन्हें 50 हजार रुपये का बॉन्ड भरने और एक साल तक शांति भंग करने वाले किसी भी मामले में शामिल न होने का आश्वासन देने के बाद रिहा कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें: 'न्यायपालिका को कोई डरा नहीं सकता...' राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर CJI की टिप्पणी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं