विज्ञापन

Twisha Sharma Case: 'ट्विशा ने गर्भ गिराया, प्रेग्नेंसी में नशा करती थी', सास के आरोप पर भड़का फौजी भाई-जज रही हो, शर्म करो

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में उनकी भाई मेजर हर्षित शर्मा का बयान सामने आया है. उन्होंने ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूछा कि आप कानून से जुड़ी रहीं हैं फिर आपका बेटा अभी तक क्यों फरार है?

Twisha Sharma Case: 'ट्विशा ने गर्भ गिराया, प्रेग्नेंसी में नशा करती थी', सास के आरोप पर भड़का फौजी भाई-जज रही हो, शर्म करो
Twisha Sharma, Brother Harshit Sharma: ट्विशा शर्मा के भाई मेजर हर्षित ने बहन की सास पर गंभीर आरोप लगाए
  • मेजर हर्षित शर्मा ने ट्विशा शर्मा की मौत के बाद ससुराल पक्ष पर मृत महिला के चरित्र हनन का गंभीर आरोप लगाया
  • मेजर शर्मा ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर कानूनी अधिकारों का दुरुपयोग और जांच में दखल देने का आरोप लगाया
  • उन्होंने कहा कि ससुराल के रसूखदार लोगों के प्रभाव से जांच प्रभावित हुई और सबूत मिटाने की कोशिशें हुईं

Twisha Sharma Death Case: नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उनके भाई, मेजर हर्षित शर्मा ने ससुराल वालों पर तीखा हमला बोला है. भारतीय सेना के सेवारत अधिकारी मेजर शर्मा ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष एक मृत महिला के चरित्र हनन पर उतर आया है, जो अब अपना बचाव करने के लिए इस दुनिया में नहीं है. उन्होंने ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनका व्यवहार तो इतना क्रूर है जिसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती.

'जीवित रहते ट्विशा पर ढाया गया अलग स्तर का सितम'

मेजर शर्मा ने NDTV से खास बातचीत में कहा, 'यह समझ से परे है कि कोई व्यक्ति किसी मृत आत्मा के प्रति इतना क्रूर कैसे हो सकता है. जब ट्विशा जीवित थीं, तब तो उनकी सास गिरिबाला सिंह ने प्रताड़ना का एक अलग ही स्तर पार कर दिया था.' सेना के अधिकारी ने ऐसे कई घटनाओं का हवाला दिया, जिनसे उनके मुताबिक यह साफ तौर पर साबित होता है कि पूर्व जज ने अपनी पावर और न्याय प्रणाली का खुल्लमखुल्ला दुरुपयोग किया है.

'पूर्व जज को कानून याद दिलाने की जरूरत'

गिरिबाला सिंह को उनके कानूनी दायित्वों की याद दिलाते हुए मेजर शर्मा ने कहा, 'मैं पूर्व जज को जमानत क नियमों की याद दिलाना चाहता हूं. उन्हें जांच में दखल देने और मेरी मृत बहन पर कीचड़ उछालने का कोई अधिकार नहीं है. ऐसी अपमानजनक टिप्पणियां सिर्फ इसलिए की जा रही हैं ताकि आम जनता और जांच एजेंसियों का ध्यान भटकाया जा सके.' उन्होंने आगे कहा कि यह बेहद हैरान करने वाला है कि जो महिला खुद सालों तक अदालतों में कानून का पालन करवाती रहीं और फैसले सुनाती रहीं, आज वह खुद उन सभी कानूनी मर्यादाओं को भूल चुकी हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

रसूख के दम पर जांच को प्रभावित करने का आरोप

मेजर शर्मा ने पूर्व जज को मिली जमानत पर गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने पूछा कि जमानत मिलने के बाद वह अपने इन गलत कामों को कैसे सही ठहरा सकती हैं और उनके खिलाफ अब तक कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें जांच पर अपने जीजा समर्थ सिंह के प्रभाव का डर है, तो उन्होंने कहा, "यह डर नहीं, बल्कि एक कड़वा 'तथ्य' है कि ससुराल वालों ने अपने रसूखदार जानने वालों का इस्तेमाल कर जांच को पूरी तरह दूषित कर दिया है."

उन्होंने आगे कहा कि एकाध संयोगों को तो माना जा सकता है. लेकिन जब सिलसिलेवार ढंग से 'संयोग' होने लगें, तो वे संयोग नहीं रह जाते. वे असल में सबूतों को मिटाने और जांच का रुख मोड़ने के सोचे-समझे प्रयास होते हैं. अब हम इन्हें महज इत्तेफाक मानकर नजरअंदाज नहीं कर सकते.

'ससुराल नहीं, दम घोंटने वाला पिंजरा था वो'

अपनी बहन के चरित्र पर सास द्वारा की गई टिप्पणियों पर मेजर शर्मा ने कहा कि वह ऐसी घटिया बातों को जवाब देकर तवज्जो नहीं देना चाहते. हालांकि, उन्होंने उस खौफनाक माहौल का जिक्र जरूर किया जिसका सामना ट्विशा को करना पड़ता था. उन्होंने भावुक होते हुए कहा, 'कोई महिला जो मां बनना चाहती हो, वह अपने ही चरित्र पर सवाल कैसे बर्दाश्त कर सकती है? और वो भी तब, जब सवाल उठाने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति और सास हों. मैं उसे 'घर' नहीं कहूंगा. जब होने वाले बच्चे और मेरी बहन के चरित्र पर उंगली उठाई जा रही हो, तो कोई वहां कैसे रह सकता है? कोई भी मां ऐसे दम घोंटने वाले माहौल में अपने बच्चे को लाने की सोच भी नहीं सकती.'

यह भी पढ़ें: 'फायदा उठाने के लिए बनाए प्रेम संबंध..' ट्विशा से सास ने पूछे थे अभद्र सवाल? भाई से 10 मिनट की बातचीत का ऑडियो

'पिछड़ी सोच के खिलाफ आखिरी दम तक लड़ेंगे'

मेजर शर्मा ने गिरिबाला सिंह की मानसिकता को 'बेहद पिछड़ी और दकियानूसी' बताया. उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो वह जो कुछ भी कह रही हैं, मुझे उसकी रत्ती भर भी परवाह नहीं है. वह किसी समझदार इंसान की तरह बात नहीं कर रही हैं. उनका बर्ताव किसी कोने में फंसे हिंसक जानवर जैसा हो गया है, जो बचने के लिए छटपटा रहा हो. वह आगे भी ऐसी टिप्पणियां कर सकती हैं, लेकिन हम यहां डिगने के लिए नहीं हैं. हमारा पूरा ध्यान अपनी बहन को इंसाफ दिलाने की इस लड़ाई पर है, उनकी बेतुकी बयानबाजी पर नहीं.'

यह भी पढ़ें: 'ट्विशा ने जिस फोन में सबूत जुटाए उसे छिपाया गया', दोस्त प्राची ने किए बड़े खुलासे, कटघरे में क्यों PM रिपोर्ट?

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma Case, Twisha Sharma Audio, Twisha Sharma Bhopal Case, Twisha Sharma Bhopal Death Case, Twisha Sharma Bhopal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com