महाराष्ट्र के पुणे में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन साल की दो जुड़वां बहनों की जान चली गई. सोमवार शाम को उनके दोपहिया वाहन पर एक पेट्रोल टैंकर चढ़ (Pune Accident) गया. हादसे में जहां दोनों बच्चियों की मौत हो गई वहीं उनके माता-पिता घायल हो गए हैं. यह हादसा पुणे के विश्रांतिवाड़ी चौक पर हुई. यह जानकारी पुलिस की तरफ से दी गई है. पुलिस के मुताबिक 40 साल के सतीश कुमार झा अपनी साल की जुड़वां बेटियों और पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे. रेडलाइट होते ही वह विश्रांतिवाड़ी चौक पर रुक गए. जैसे ही ग्रीन लाइट हुई तो पीछे से आ रहा पेट्रोल टैंकर उनकी मोटरसाइकल से टकरा गया.
ये भी पढ़ें-देर रात ड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के सिपाही ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
बाइक सवारों को पेट्रोल टैंकर ने मारी टक्कर
पेट्रोल टैंकर की टक्कर के बाद उनकी दोनों बेटियां जमीन पर गिर गईं और उनकी मौत हो गई. जब कि उनके माता-पिता इस दुर्घटना में घायल हो गए. यह पूरा हादसा पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. हादसे के सीसीटीवी में दिख रहा है कि घायल परिवार को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को बुलाने के बजाय भीड़ ने उनको चारों तरफ से घेर रखा है.
बच्चियों की मौत, मां गंभीर;पिता घायल
इस हादसे में बच्चियों की मां गंभीर रूप से घायल हुई है, उसका इलाज ससून अस्पताल में चल रहा है. जब कि पिता को मामूली चोट आई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पेट्रोल टंकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि चौक पर ग्रीन सिग्नल होते ही जैसे ही गाड़ियां आगे बढ़ीं तो पीछे से आ रहे पेट्रोल टैंकर ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी. ट्रक ड्राइवर को भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें-निठारी हत्याकांड : सुरेंद्र कोली दो बार फांसी के फंदे पर लटकने से बाल-बाल बचा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं