- दिल्ली के नांगलोई नजफगढ़ रोड पर तेज रफ्तार डीटीसी बस ने सड़क पर चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी.
- इस हादसे में ई-रिक्शा सवार और स्कूटी सवार सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
- घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने बस में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया.
दिल्ली के आउटर जिले में नांगलोई नजफगढ़ रोड पर एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार डीटीसी बस ने सड़क पर चलते राहगीरों को टक्कर मार दी. इस हादसे में ई-रिक्शा सवार और स्कूटी सवार सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की. हालांकि, इलाके में माहौल अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं.

नांगलोई में लोगों को सड़क पर कुचलने वाली बस को आग के हवाले कर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुई. गुस्साई भीड़ ने इसके बाद कई दूसरी बसों को रुकवाया और उनमें तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस तरह पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया. बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने 3 से 4 बसों के शीशे तोड़ दिये. इस दौरान जब पुलिस पहुंची, तब कहीं जाकर लोगों को समझाया गया.

पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाया कि लोगों को टक्कर मारने वाली बस के ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद लोग शांत हुए, लेकिन हादसे की जगह पर पुलिस बस को तैनात किया गया है, ताकि इलाके में शांति बनी रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं