विज्ञापन

हाजीपुर में कुत्ते को बचाने की कोशिश में फिसली बाइक, युवक की मौत, घटना CCTV में कैद

मृतक सचिन अपने पूरे परिवार के साथ वास्तु बिहार फेज वन में रहता था. घटना के दिन वह अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था. श्याम सुंदर सिंह के अनुसार, सचिन गाड़ी में बीच में बैठा था, जबकि उसके आगे और पीछे बैठे दोस्त सुरक्षित हैं.

हाजीपुर में कुत्ते को बचाने की कोशिश में फिसली बाइक, युवक की मौत, घटना CCTV में कैद
वैशाली:

हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक सचिन कुमार की मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे वास्तु बिहार फेज वन के अंदर हुई, जब कुत्तों के झुंड से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई. मृतक जंदाहा थाना क्षेत्र के खोपी गांव का निवासी था. हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

वीडियो में दिख रहा है कि रात लगभग 11 बजे वास्तु बिहार फेज वन के अंदर कुत्तों का झुंड एक चलती कार का पीछा कर रहा था. इसी दौरान एक बाइक आती है और कुत्ते कार को छोड़कर बाइक के पीछे दौड़ने लगते हैं. बाइक चालक संतुलन खोकर कार से टकराकर सड़क पर गिर जाता है, जिससे सचिन कुमार की मौत हो जाती है.

मृतक सचिन कुमार अमरनाथ सिंह के पुत्र थे और अविवाहित थे. वह दो भाई-बहनों में सबसे बड़े थे. फिलहाल, वह हाजीपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र के वास्तु बिहार फेज वन में किराए के मकान में रहते थे.

मृतक के चाचा पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें कोलकाता से फोन पर सड़क हादसे में सचिन के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी. अस्पताल पहुंचने पर उन्हें सचिन की मौत की जानकारी मिली. परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.

मृतक सचिन अपने पूरे परिवार के साथ वास्तु बिहार फेज वन में रहता था. घटना के दिन वह अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था. श्याम सुंदर सिंह के अनुसार, सचिन गाड़ी में बीच में बैठा था, जबकि उसके आगे और पीछे बैठे दोस्त सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है और वे इसे संदिग्ध मानते हैं. उन्होंने पुलिस से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

इस संबंध में औद्योगिक थाना अध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि कुत्तों के पीछा करने से बाइक से गिरकर मौत हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है, जिसमें घटना अस्पष्ट दिखाई दे रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident In Hajipur, Road Accident In Bihar, Young Man Died In Hajipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com