दिल्ली पुलिस के मंदीप नाम के एक सिपाही ने देर रात ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली. गंभीर हालत में मंदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सिपाही (Delhi Police) मंदीप फर्स्ट बटालियन में ड्यूटी पर तैनात थे. शनिवार रात को अचानक उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. आनन-फानन में घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. जीटीबी एनक्लेव थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इस घटना के पीछे का कारण तलाश रही है.
बता दें कि दिल्ली के किसी पुलिसकर्मी के खुद को गोली मारने का ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आते रहे हैं. जून महीने में पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. सब इंस्पेक्टर राहुल ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी थी. राहुल ने ड्यूटी के दौरान खुद की जान ली थी. अचानक थाने की छत पर जाकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं