- त्रिपुरा में शुक्रवार को अगरतला नगर निगम समेत 21 शहरी स्थानीय निकायों के लिए सुबह से वोटिंग हो रही है
- कुल 268 वार्डों में 704 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें अगरतला नगर निगम के 51 वार्ड शामिल हैं
- चुनाव में 733 उम्मीदवार 16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं
त्रिपुरा में शुक्रवार को निकाय चुनाव हो रहा है. अगरतला नगर निगम समेत 21 शहरी स्थानीय निकायों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है, जो शाम 4 बजे तक जारी रहेगी. सुबह से ही पोलिंग स्टेशनों पर बड़ी संख्या में वोटर्स की कतारें लगी हुई हैं.अगरतला में शुरुआत में महिला वोटर्स की संख्या बहुत ज्यादा थी. कई मतदाताओं ने बताया कि वे अपने रोजमर्रा के कामों में लगने से पहले ही वोट डालने के लिए जल्दी आ गए.
सीएम माणिक साहा ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इन निकाय चुनावों को 2028 के राज्य विधानसभा चुनाव का सेमी-फाइनल माना जा रहा है. हालांकि, अगरतला के कई मतदान केंद्रों से ऐसी शिकायतें आईं कि नकाबपोश उपद्रवियों ने विपक्षी उम्मीदवारों के समर्थकों को मतदान केंद्रों में जाने से रोका.
#WATCH | Agartala: Tripura Chief Minister Manik Saha casts his vote at Maharani Tulsibati Girls' School for the Agartala Municipal Corporation (AMC) elections. He says, "I have been observing the situation since this morning; people are heading out comfortably to cast their votes and returning home afterwards. I can see this from my house. It is heartening to see. Elections here in Tripura, especially since our government came to power in 2018, have consistently been held in a very peaceful manner, almost like a festive occasion. That is the case today as well. I have already cast my vote, and other members of my family will come later. It feels wonderful; after all, voting is a vital constitutional right. Everyone should come forward and exercise it...People everywhere showed such great enthusiasm and joy in their support; I am confident that our party will emerge victorious..."
— ANI (@ANI) November 27, 2026
अगरतला नगर निगम के 51 वार्डों पर वोटिंग
यह वोटिंग 21 शहरी स्थानीय निकायों में से 16 निकायों के 268 वार्डों में हो रही है, जिसके लिए 704 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस चुनाव में अगरतला नगर निगम के 51 वार्ड भी शामिल हैं, जिससे यह राज्य के सबसे अहम नागरिक चुनावों में से एक बन गया है. बीजेपी पहले ही पांच शहरी निकायों में निर्विरोध जीत चुकी है.प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. चुनाव से पहले प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था के तहत राज्य पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) को भी तैनात किया गया है.
ये चुनाव बीजेपी गठबंधन की अग्निपरीक्षा
इन चुनावों को सत्ताधारी बीजेपी गठबंधन और विपक्षी दलों के लिए एक बड़ी राजनीतिक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है. खासकर अगरतला में, जहां सभी 51 वार्डों में चुनावी मुकाबला हो रहा है.16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 733 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करने के लिए कुल 5.56 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं.
अगरतला नगर निगम में 51 वार्ड
अगरतला नगर निगम में सभी 51 वार्डों पर वोटिंग चल रही है. चुनाव प्रक्रिया के लिए करीब 4,600 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है, जबकि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 39 कंपनियों समेत 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं.चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं. इसके बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने 228 और कांग्रेस ने 201 उम्मीदवार मैदान में . सभी शहरी निकायों में इन तीनों दलों के बीच मुख्य मुकाबला है.
ये भी पढ़ें-परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर NDA के नंबर पूरे? जानिए 360 के जादुई आंकड़े का पूरा गणित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं