पत्रकार सुदीप दत्त की हत्या के विरोध में अखबारों ने संपादकीय पेज पर छोड़ी खाली जगह
अगरतला:
त्रिपुरा में बांग्ला अखबार के एक पत्रकार सुदीप दत्त की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गुरुवार को कई अखबारों ने संपादकीय पेज पर खाली जगह छोड़ी है. आपको बता दें कि स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के एक कांस्टेबल ने कहासुनी होने पर सदीप दत्त की हत्या कर दी गई थी.
गौरी लंकेश के हत्यारों को कुछ हफ्तों में जरूर पकड़ लिया जाएगा: कर्नाटक के गृह मंत्री
पश्चिमी त्रिपुरा पुलिस अधीक्षक अभिजीत सप्तर्षि ने बताया था कि आर के नगर क्षेत्र में टीएसआर के दूसरे बटालियन के मुख्यालय के अंदर दोपहर करीब दो बजे 48 साल के पत्रकार सुदीप दत्ता भौमिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उन्होंने कहा था कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पाया कि ‘स्यादंन पत्रिका’ के संवाददाता खून से लतपथ थे. उन्हें अगरतला के जी बी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया.
इस मामले में पुलिस ने आरोपी टीएसआर कांस्टेबल नंदू रयांग को गिरफ्तार कर लिया था.अखबार के संपादक सुबल दे ने आरोप लगाया था कि भौमिक की टीएसआर की दूसरी बटालियन के कमांडेंट तपन देब्बारमा ने मरवाया क्योकि उन्होंने अधिकारी की भ्रष्ट क्रियाकलापों के खिलाफ कई खबरें लिखी थीं.
VIDEO: मंदसौर में पत्रकार की गोली मारकर हत्या
भारतीय प्रेस परिषद ने त्रिपुरा स्टेट राइफल के एक कांस्टेबल द्वारा कथित रुप से 48 वर्षीय एक पत्रकार की हत्या के सिलसिले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tripura, Journalist Sudip Datta Bhowmik, Journalist Killing, Editorials