तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को लेकर की गई टिप्पणियों के लिए उन पर पलटवार करते हुए कहा कि वह आंदोलनरत किसानों के प्रति अपना रुख नरम करें और उनकी तरफ थोड़ी ‘ममता' दिखाएं. इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में केंद्र की कई योजनाओं को लागू नहीं करने के लिए ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार की आलोचना की और कहा कि लोग उनसे ‘ममता' दिखाने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उन्हें ‘निर्ममता' मिली.
राज्य में अपनी पहली रैली में मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर ‘‘भ्रष्टाचार एवं कुशासन'' के आरोप लगाए और कहा कि सत्तारूढ़ दल ने पिछले दस वर्षों में ‘‘कई बेइमानियां'' कीं जिस कारण लोगों ने उन्हें सत्ता से हटाने का निर्णय किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मोदी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद एवं प्रवक्ता सौगत राय ने कहा कि बंगाल के लोग ‘‘चुनाव में भाजपा को लाल कार्ड दिखाएंगे.''उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाने के बजाय प्रधानमंत्री को किसानों के मुद्दे पर अपना रुख नरम करना चाहिए और पिछले 70 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति थोड़ी ‘ममता' दिखानी चाहिए.''
राय ने आरोप लगाया, ‘‘कई किसानों की मृत्यु हो चुकी है लेकिन हमें मोदी जी की ममता दिखाई नहीं दी.''
इस बीच, नादिया जिले के नवद्वीप में पार्टी की बैठक के दौरान तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत सरकार एक तरफ किसानों पर जुल्म कर रही है और दूसरी तरफ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा किसानों के प्रति फर्जी स्नेह जता रहे हैं.
उन्होंने कहा कि नड्डा खुद को किसानों का मित्र करार नहीं दे सकते जबकि उनकी सरकार दिल्ली में लगातार किसानों पर ‘‘अत्याचार'' कर रही है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं