विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2025

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 6 लोगों की मौत

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह पैसेंजर ट्रेन गेवरा से बिलासपुर की ओर जा रही थी, जबकि मालगाड़ी बिलासपुर से आ रही थी. बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाल खदान के पास दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गईं, जिससे आमने-सामने की टक्कर हो गई.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 6 लोगों की मौत
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हुई है
  • इस रेल हादसे में फिलहाल शुरुआती जानकारी के मुताबिक 6 लोगों की मौत की पुष्टि
  • हादसे के बाद रेलवे अधिकारी और कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गए हैं
बिलासपुर:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रेल हादसा हुआ है, जहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है. रेलवे की तरफ से भी इसकी पुष्टि कर दी गई है. हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं. कई एंबुलेंस भी घटनास्थल पर मौजूद हैं, जहां से घायलों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है. हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे टकराई ट्रेन और मालगाड़ी

यह ट्रेन गेवरा से बिलासपुर जा रही थी. वहीं, मालगाड़ी बिलासपुर से आ रही थी. बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाल खदान के पास दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई, जिससे उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद के वीडियो और फोटो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी हुई दिख रही है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति दिख रही है. दोनों ट्रेनों के डिब्बे पटरी से भी उतर गए हैं. हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है.

ये भी पढ़ें : बिलासपुर में पैसेंजर और मालगाड़ी की टक्कर, हादसे के वक्त क्या हुआ, जानिए

Latest and Breaking News on NDTV

रेलवे ने क्या कुछ कहा

अभी तक इस मामले में सीपीआरओ के अनुसार, बिलासपुर स्टेशन के पास लगभग 4 बजे मेमू ट्रेन का डिब्बा मालगाड़ी से टकरा गया. रेलवे ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है और सभी तरह की जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाली गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन (संख्या 68733) की टक्कर एक मालगाड़ी से हो गई. यह हादसा गतोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर शाम करीब 4 बजे हुआ. रेलवे ने राहत और बचाव के लिए सभी संसाधन मौके पर भेज दिए हैं और घायलों के इलाज के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं.

रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान

रेलवे ने हादसे की जांच के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) को निर्देश दिए हैं. रेलवे ने कहा है कि जांच के बाद सभी जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों. इस दुर्घटना में प्रभावित लोगों के लिए रेलवे ने मुआवजे की घोषणा की है. जिसके तहत मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख दिए जाएंगे. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है और रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को हरसंभव मदद और सहयोग देने का भरोसा दिलाया है.

यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं:-

  • बिलासपुर – 7777857335
  • 7869953330
  • चांपा – 8085956528
  • रायगढ़ – 9752485600
  • पेंड्रा रोड – 8294730162
  • कोरबा – 7869953330
  • उसलापुर – 7777857338

यात्री और उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. रेलवे प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और राहत-सहायता का काम जारी है. इस हादसे की वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की तीन मेमू ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं.

लेखक के बारे में
img
Piyush
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bilaspur Train Accident, Chhattisgarh Train Accident, Chhattisgarh Train Accident Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com