- कल्याण बनर्जी ने कहा कि मेरा ईरादा वो नहीं था
- कल्याण बनर्जी ने उतारी थी उपराष्ट्रपति धनखड़ की नकल
- सोनिया गांधी ने सांसदों के निलंबन को बताया गलत
Vice President Mimicry: संसद परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता दिख रहा है. इस मामले को लेकर पीएम मोदी ने भी दुख जताया था. उन्होंने उपराष्ट्रपति धनखड़ से फोन पर बात भी की है. अब इस मामले को लेकर TMC सांसद कल्याण बनर्जी (TMC MP Kalyan Banerjee) ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि कल्याण बनर्जी ने ही उपराष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री की थी. कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बड़ा सम्मान करता हूं. मेरा उनको ठेस पहुंचाने का कोई ईरादा नहीं था. जहां तक बात मिमिक्री की है तो ये तो एक कला है.
"पीएम मोदी ने भी की है मिमिक्री"
बनर्जी ने आगे कहा कि मैंने यह नहीं कहा कि यह लोकसभा या राज्यसभा थी... एक नकली संसद चल रही थी. अगर उन्होंने इसे अपने ऊपर ले लिया है, तो मैं वास्तव में असहाय हूं. क्या वह वास्तव में राज्यसभा में इस तरह का व्यवहार करते हैं? उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014-2019 के दौरान लोकसभा में मिमिक्री में शामिल हुए थे.कल्याण बनर्जी ने कहा कि मिमिक्री सिर्फ मैंने नहीं की है. पिछले कार्यकाल (2014 से 2019) के दौरान लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने भी मिमिक्री की थी. लेकिन उस दौरान तो किसी ने उसे इतनी गंभीरता से नहीं लिया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
TMC सांसद ने उतारी थी नकल
बता दें कि लोकसभा से संस्पेंड किए जाने के बाद मंगलवार को विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करते दिखे थे. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी थी. हालांकि, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उनकी नकल करने के लिए तृणमूल सांसद की आलोचना की. जगदीप धनखड़ ने कहा था कि शर्मनाक, हास्यास्पद, अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना की वीडियोग्राफी कर रहा है.
बीजेपी ने वीडियो साझा करते हुए उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाने के लिए बनर्जी और गांधी दोनों की आलोचना की थी. बीजेपी ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था कि अगर देश सोच रहा है कि विपक्षी सांसदों को क्यों निलंबित किया गया, तो इसका कारण यहां है. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने माननीय उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाया, जबकि राहुल गांधी ने उनकी जय-जयकार की कोई कल्पना कर सकता है कि वे सदन के प्रति कितने लापरवाह और उल्लंघनकारी रहे हैं!.
गौरतलब है कि तृणमूल सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करने को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच, बीजेपी समेत एनडीए के सभी राज्यसभा सांसद उपराष्ट्रपति के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक अनोखा विरोध प्रदर्शन करेंगे. एनडीए के 109 सदस्य उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के सम्मान में एक घंटे तक खड़े रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं