विज्ञापन

संसद में गाली-गलौज की... TMC सांसद ने कल्याण बनर्जी पर लगाए आरोप, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी

TMC सांसद काकोली घोष ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर कल्याण बनर्जी के अपमानजनक व्यवहार की शिकायत की है. उन्होंने पार्टी के सभी पदों से भी इस्तीफा दिया.

संसद में गाली-गलौज की... TMC सांसद ने कल्याण बनर्जी पर लगाए आरोप, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
  • TMC सांसद काकोली घोष ने लोकसभा स्पीकर से कल्याण बनर्जी के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत की
  • काकोली घोष ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दिया और इसे प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजा है
  • इस्तीफा देते हुए उन्होंने कल्याण बनर्जी पर महिला सांसदों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया

TMC सांसद काकोली घोष ने अपनी ही पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. घोष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने कल्याण बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. घोष का आरोप है कि बनर्जी ने संसद में कई बार उनके साथ गाली-गलौज और दुर्वव्यवहार किया है.

काकोली घोष ने अपनी चिट्ठी में आरोप लगाया कि कल्याण बनर्जी कई महिला सांसदों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कल्याण बनर्जी की प्रतिक्रिया आई सामने

काकोली घोष के आरोपों पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि सदन में कोई घटना होने के बाद, स्पीकर को तुरंत सूचित किया जाना चाहिए. यही नियम है. किसी भी घटना की जानकारी बिना किसी देरी के स्पीकर को दी जानी चाहिए. जहां तक लगाए जा रहे आरोपों की बात है, तो सवाल यह है कि किसने क्या और कब कहा. असल समस्या उनकी नीयत में है. ऐसा लगता है कि वे किसी मकसद से काम कर रहे हैं, जिससे मेरे मन में संदेह पैदा होता है.

काकोली घोष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

इससे पहले काकोली घोष दस्तीदार ने बुधवार को पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया था. बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने अपना इस्तीफा पत्र तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजा. अपने पत्र में उन्होंने लिखा, “बेहद पीड़ा और चिंता के साथ मैं अखिल भारतीय तृणमूल महिला कांग्रेस की चेयरपर्सन समेत पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों, समितियों और जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे रही हूं.”

उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से लोकसभा में पार्टी के मौजूदा मुख्य सचेतक कल्याण बनर्जी पर निशाना साधा, जिन्होंने उनकी जगह यह पद संभाला था काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि जब एक महिला सांसद के प्रति किसी 'अशिक्षित और अभद्र' पार्टी सांसद के व्यवहार को रोका नहीं जा सकता और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से सहयोग व सहानुभूति नहीं मिलती, तब किसी पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं रह जाता.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा कुछ नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को दबाने की कोशिशों से वह बेहद आहत हैं. अपने पत्र में उन्होंने कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अगस्त 2024 में एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना पर पार्टी नेतृत्व के रवैये को लेकर भी निराशा जताई. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह तृणमूल कांग्रेस की सामान्य सदस्य बनी रहेंगी.

 यह भी पढ़ें: TMC को बड़ा झटका: सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार और आरजी कर केस पर उठाए सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kalyan Banarjee News, Kakoli Ghosh Dastidar, TMC MP Kakoli Ghosh, TMC MP Kakoli Ghosh Dastedar, Kalyan Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com