Mimicry Of Vice-President Jagdeep Dhankhar: तृणमूल सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करने को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच, बीजेपी समेत एनडीए के सभी राज्यसभा सांसदों ने उपराष्ट्रपति के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. एनडीए के 109 सदस्य उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के सम्मान में सदन में एक घंटे तक खड़े (Mimicry Of Vice-President Jagdeep Dhankhar) रहे. बता दें कि संसद परिसर में उपराष्ट्रपति की नकल करने वाले तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी के एक वीडियो ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है.
ये भी पढ़ें-PM मोदी ने उपराष्ट्रपति धनखड़ को किया फोन, 'मिमिक्री' वाले 'अपमान' पर गहरा दुख व्यक्त किया
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मिमिक्री मामले में NDA ने जताया विरोध
कल्याण बनर्जी विपक्ष के उन 141 सांसदों में शामिल हैं, जिन्हें पिछले हफ्ते संसद सुरक्षा उल्लंघन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करने पर निलंबित कर दिया गया था. कल नए संसद भवन के मकर द्वार के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान सेरामपुर सांसद कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति की नकल करने लगे. वहीं इस दौरान अन्य सांसद हंसते दिखे. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस हरकत का वीडियो बनाते दिखे.
TMC सांसद ने की जगदीप धनखड़ की मिमिक्री
तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी का मिमिक्री वीडियो 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर करते हुए बीजेपी नेता संबित पात्रा ने उनकी जमकर आलोचना की. उन्होंने लिखा, देश याद रखेगा… जब देश के उपराष्ट्रपति और संवैधानिक संस्था का माखौल बनाया जा रहा था, तो शहज़ादा खड़ा होकर वीडियो बना रहा था. भारत तोड़ने वालों का साथ लेकर भारत जोड़ने का स्वांग रचने वालों का मुख्य एजेंडा, जोड़ना नहीं तोड़ना ही है. घमंडियों के घमंड का अंत 2024 में देश की जनता अवश्य करेगी."
बीजेपी ने की कल्याण बनर्जी की आलोचना
वहीं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उनकी नकल करने के लिए तृणमूल सांसद की आलोचना की. जगदीप धनखड़ ने कहा था कि शर्मनाक, हास्यास्पद, अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना की वीडियोग्राफी कर रहा है.अब एनडीए के सभी सांसद उपराष्ट्रपति के सम्मान में एक घंटे तक खड़े रहे.
ये भी पढ़ें-"निलंबित सांसदों के चैम्बर,लॉबी और गैलरी में प्रवेश पर रोक", लोकसभा सचिवालय ने जारी किया सर्कुलर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं