विज्ञापन
This Article is From May 15, 2011

किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत नहीं रहे

भारतीय किसान यूनियन के नेता महेंद्र सिंह टिकैत का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। वह कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता महेंद्र सिंह टिकैत का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे टिकैत ने मुजफ्फरनगर में अपने पुत्र के निवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। टिकैत के पार्थिव शरीर को दिन में उनके गांव सिशौली ले जाया जाएगा, जहां लोग अपने नेता का अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। टिकैत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर किसान नेता थे। उन्होंने कई बार किसानों के मुद्दों को लेकर आंदोलन किए।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेंद्र सिंह टिकैत, किसान नेता, निधन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com