लगान, 1942 अ लव स्टोरी, देवदास और लगे रहो मुन्नाभाई जैसी फिल्मों के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का निधन हो गया है. पीटीआई-भाषा को पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि प्रसिद्ध कला निर्देशक नितिन देसाई महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अपने स्टूडियो में मृत पाए गए. बतौर आर्ट डायरेक्टर उनकी आखिरी फिल्म आशुतोष गोवारिकर की 'पानीपत' थी. बताया जा रहा है कि नितिन देसाई ओटीटी पर रिलीज होने वाले शो महाराणा प्रताप के काम में भी व्यस्त थे. यही नहीं, मुंबई के मशहूर लालबागच्या राजा के गणपति पंडाल की साज-सज्जा भी वही कर रहे थे.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नितिन देसाई को रायगढ़ स्थित उनके स्टूडियों में मृत पाया गया. करजात में एनडी स्टूडियोज नाम से उनका स्टूडियो है. यह मुंबई से 50 किलोमीटीर की दूरी पर स्थित है. उन्हें स्टूडियो में लटका हुआ पाया गया. जब पुलिस को इस बारे में सूचना मिली तो वह स्टूडियो पहुंची. अधिकारियों ने बताया है कि मौत की जांच की जा रही है. नितिन देसाई बॉलीवुड और मराठी की कई फिल्मों में आर्ट डिजाइनर के तौर पर काम कर चुके हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Cannot accept the heartbreaking news . Our beloved #nitindesai has left for his heavenly abode. He was simply a genius. A visionary artist with grace,style who understood not just his craft but people. He was a positive soul who spread only love to all . My God give his… pic.twitter.com/qUBaQ0lnUL
— Neil Nitin Mukesh (@NeilNMukesh) August 2, 2023
नितिन देसाई 20 साल से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थे. वह हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर, अजिंठा, बालगंधर्व और हरिश्चंद्राची फॅक्टरी के लिए आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके थे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं