विज्ञापन

दिल्‍ली में आंधी के साथ बारिश, यूपी में लू के थपेड़े... मॉनसून आने से पहले IMD का कई राज्‍यों को लेकर अलर्ट

Weather Updates: उत्‍तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है. दिल्‍ली में आज बारिश हो सकती है और यूपी में लू के थपेड़े झेलने को मिल सकते हैं. मौसम विभाग ने जल्‍द ही मॉनसून के केरल में दस्‍तक देने की भी संभावना जताई है.

दिल्‍ली में आंधी के साथ बारिश, यूपी में लू के थपेड़े... मॉनसून आने से पहले IMD का कई राज्‍यों को लेकर अलर्ट
  • उत्तर भारत में मई माह में असामान्य मौसम बदलाव के कारण दो दिन गर्मी और लू के बाद अचानक मौसम सुहावना हो जाता है
  • मौसम विभाग ने देश के पंद्रह राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया, UP और दिल्ली शामिल
  • दिल्ली NCR में रविवार को गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है जबकि गर्मी में राहत नहीं मिलेगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

उत्‍तर भारत में मौसम इन दिनों तेजी से बदल रहा है. ऐसा लग रहा है कि मौसम आंख मिचौली खेल रहा है. दो दिन गर्मी और लू पड़ती है, उसके बाद फिर मौसम सुहावना हो जाता है. मई के महीने में आमतौर पर ऐसा देखने को नहीं मिलता है. मई, जून और जुलाई में भीषण गर्मी और लू के थपेड़े देखने को मिलते थे. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए देश के 15 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया था. इन राज्‍यों में उत्‍तर प्रदेश, बिहार, दिल्‍ली और पंजाब जैसे राज्‍य शामिल थे, लेकिन ज्‍यादातर राज्‍यों में मौसम सामान्‍य ही देखने को मिला. मौसम विभाग की मानें तो रविवार को दिल्‍ली, नोएडा, गुरुग्राम, बहादुरगढ़ में गरज के साथ बारिश होने की संभावना हे. मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून भी अगले कुछ दिनों में केरल के तट से टकराने वाला है. दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार में आगे बढ़ रहा है. 

दिल्‍ली में आज हल्‍की बारिश, लेकिन गर्मी से राहत नहीं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्‍ली एनसीआर में रविवार दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति बीच-बीच में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. आईएमडी अधिकारी ने बताया, "सोमवार को भी तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रह सकता है." आईएमडी के अनुसार, रविवार को दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

यूपी वाले आज लू से बचकर रहें

उत्‍तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. शनिवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कानपुर नगर और बलिया में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अलीगढ़ में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.  मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. साथ ही दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 41 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

मॉनसून कब आएगा?

मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मॉसून दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, संपूर्ण निकोबार द्वीप समूह और श्री विजयपुरम सहित अंडमान द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है. अगले तीन-चार दिनों में मॉनसून के दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं. अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष हिस्सों के साथ-साथ पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में भी इस दौरान मॉनसून का आगमन हो सकता है. आईएमडी ने बताया, "क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल है. ऐसे में केरल में 26 मई की सुबह दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आने की संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस साल कैसी होगी बारिश? 

केरल में मानसून की शुरुआत आमतौर पर एक जून को होती है, जो दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम (जून से सितंबर) की शुरुआत होती है. मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष मानसून के मौसम में भारत में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है. इसका कारण इस मौसम में अल नीनो की स्थिति का उत्पन्न होना हो सकता है, जिससे देश में कम वर्षा होती है.

ये भी पढ़ें :- गर्मी का टॉर्चर और गजब का जुगाड़, ललितपुर में मटकों से टपकते पानी के नीचे चैन से सोता रहा युवक, Video वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com