विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2017

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई.

Also Read in
छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत
प्रतीकात्मक चित्र
कोरबा (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के कोरबा में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई. कोटघोड़ा के थाना प्रभारी एस.एस. राजपूत ने रविवार को बताया कि ये लोग डोंगरी गांव में धान के खेत में काम करने के बाद शनिवार शाम घर लौट रहे थे कि उसी दौरान बारिश होने लगी. इन लोगों ने बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन ग्रीन हाउस में शरण ली. वहां उन पर आकाशीय बिजली गिर गई. हादसे में तीन लोग मारे गएए और कुछ अन्य घायल हो गए.

यह भी पढ़ें : यूपी के बाराबंकी जिले में बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत

राजपूत ने बताया कि मृतकों की पहचान चंद्रपाल सिंह कंवर (47), बुधवार सिंह कंवर (50) और सुमित्रा बाई (55) के रूप में हुई है. घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. इनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल स्टडीज भेजा गया है. स्थानीय अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती पीड़ितों से भेंट की और जरूरी सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com