लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला विधेयक (Women's Reservation Bill) मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया. नए संसद भवन में मंगलवार को शुरू हुए कामकाज के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) समेत कई महिला खिलाड़ियों और फैशन, सिनेमा, नृत्य और संगीत के क्षेत्र से जुड़ी कई कलाकारों ने नए संसद भवन का दौरा किया. खिलाड़ियों और कलाकारों ने महिला आरक्षण विधेयक पेश करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की सराहना की.
नए संसद भवन में पहुंचीं कंगना रनौत ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, "ये एक अद्भुत विचार है. ये सब हमारे माननीय पीएम मोदी और इस सरकार और महिलाओं के उत्थान के प्रति उनकी विचारशीलता की वजह से है.."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, “भाजपा आज कोई अन्य विधेयक ला सकती थी, लेकिन उन्होंने महिला सशक्तिकरण को चुना. यह उनकी सोच को दर्शाता है. मुझे लगता है कि देश सक्षम हाथों में है.”
अपना टाइम आ गया- कंगना रनौत
इससे पहले कंगना ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, "हम सभी एक नये युग के गवाह बन रहे हैं, अपना टाइम आ गया है, ये लड़कियों का समय है.. युवा महिलाओं का समय है..आप अनवॉन्टेड नही हैं, अब आपका डिवैल्युएशन नहीं होगा. ये बुजुर्ग महिलाओं का समय है..नई दुनिया में आपका वेलकम है, हमारे सपनों के भारत में आपका स्वागत है.."
कंगना के अलावा एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, फैशन डिजाइनर रीना ढाका, गायिका-नृत्यांगना सपना चौधरी, पद्म श्री पुरस्कार विजेता नृत्यांगना नलिनी और कमलिनी और गायिका पद्म श्री सुमित्रा गुहा भी नए संसद भवन पहुंचीं.
ईशा गुप्ता ने कहा, “यह एक बहुत ही प्रगतिशील विचार है. यह आरक्षण विधेयक महिलाओं को समान अधिकार देगा. यह हमारे देश के लिए एक बड़ा कदम है. प्रधानमंत्री मोदी ने इसका वादा किया और इसे पूरा किया.”
फैशन डिजाइनर रीना ढाका ने कहा, “यह देश की महिलाओं के लिए एक बड़ी जीत है. महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम था, हालांकि वे हमारे देश और समाज का बराबर का हिस्सा थीं.”
अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान नेहा राठी ने कहा, "यह खुशी की बात है और अब अधिक महिलाएं राजनीति में आएंगी और सभी पदों पर महिलाएं काबिज होंगी."
अर्जुन पुरस्कार विजेता एक अन्य पहलवान अलका तोमर ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आया है.
ये भी पढ़ें:-
महिला आरक्षण को मूर्त रूप देने में जनगणना, परिसीमन और राज्यों की विधानसभाओं की मंजूरी महत्वपूर्ण
"स्वागत योग्य कदम.., लेकिन", Women's Reservation Bill पर बिहार के CM नीतीश कुमार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं