विज्ञापन

कंगना की गुलाबी साड़ी पर अटकी नजरें, डिंपल यादव की सादगी और महुआ मोइत्रा का स्टाइल, संसद में किसका लुक सबसे खास?

संसद सत्र के दौरान संसद में कुछ महिला सदस्यों के लुक्स और स्टाइल पर लोगों की नजरें अक्सर ठहर जाती हैं. 13 मार्च को भी संसद सत्र के दौरान कई मेंबर अलग अंदाज में दिखीं.

कंगना की गुलाबी साड़ी पर अटकी नजरें, डिंपल यादव की सादगी और महुआ मोइत्रा का स्टाइल, संसद में किसका लुक सबसे खास?
महिला सांसद अपने स्टाइल और लुक से देश की लाखों महिलाओं को इंस्पायर करती हैं.

Summer Looks: इस समय संसद का सत्र चल रहा है और हर दिन एलपीजी गैस की किल्लत, एपस्टीन फाइल और एसआईआर जैसे मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने आ रहे हैं. लेकिन, इन सब के बीच संसद की कुछ महिला सदस्यों के लुक्स और स्टाइल पर लोगों की नजरें ठहर जाती हैं. चाहे कंगना रनौत के स्टाइलिश लुक्स हों या फिर डिंपल यादव का सादगी से भरा स्टाइल या तृणमूल की तेज तर्रार नेता महुआ मोइत्रा का क्लासी लुक, ये महिला सांसद अपने स्टाइल और लुक से देश की लाखों महिलाओं को इंस्पायर करती हैं. आइए जानते हैं कि संसद में 13 मार्च को कौन, क्या पहने दिखा.

1. कंगना रनौत

सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड क्वीन और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत की. कंगना संसद में पिंक कॉटन साड़ी में नजर आईं. इसे उन्होंने सेम कलर के शॉर्ट स्लीन कॉटन ब्लाउज के साथ पेयर किया था और स्लिंग बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया. कंगना अक्सर संसद में स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं, जिसकी चर्चा भी होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

2. महुआ मोइत्रा

तृणमूल कांग्रेस की तेज-तर्रार सांसद महुआ मोइत्रा गर्मियों के लिए परफेक्ट लाइट वेट बांधनी साड़ी में नजर आईं. उन्होंने ब्लू कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनी और उसे व्हाइट कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया. आंखों पर काला चश्मा और बालों को बांधे हुए उनका ये लुक परफेक्ट समर वाइब दे रहा था.

Latest and Breaking News on NDTV

3. प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी अपने क्लासी लुक्स के लिए जानी जाती हैं. हाल में वह ब्लू कलर की लाइट वेट सिल्क साड़ी में नजर आईं और मैचिंग ब्लाउज के साथ इसे पेयर किया.

Latest and Breaking News on NDTV

4. सुधा मूर्ति

राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति अपने ग्रेसफुल लुक से लोगों का ध्यान खींचती दिखी. ऑरेंज और ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी में वह नजर आईं, जो गर्मियों में आपको एक क्लासी और ग्रेसफुल लुक देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

डिंपल यादव

सपा सांसद डिंपल यादव अक्सर बेहद सादगी भरे लुक में नजर आती हैं. उनकी सादगी ही उनकी खूबसूरती की वजह है. डिंपल को हाल में ऑफ व्हाइट कलर की कॉटन साड़ी में देखा गया, जिसे उन्होंने पिंक कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया. उनका ये लुक्स गर्मियों के लिए एकदम सटीक है.

Latest and Breaking News on NDTV

हरसिमरत कौर

शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर भी समर के लिए परफेक्ट लुक में दिखीं. उन्होंने लाइट ब्लू कलर का कॉटन का सूट पहना.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com