द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट ने कहा कि ये बृजभूषण तानाशाह है. इसका जाना बहुत ज़रूरी है. मेरा पूरा जीवन संघर्ष में गुज़रा है. मेरी बेटियां भी कुश्ती में आने वाली पीढ़ियों के लिए संघर्ष कर रही हैं. न अच्छा खाना मिलता है और न अच्छे कोच हैं. कुश्ती को बचाना है तो पूरा फ़ेडरेशन बदलना होगा. आपको बता दें कि महावीर फोगाट गीता फोगाट के पिता है. बबीता फोगाट और विनेश फोगाट के चाचा हैं.
धरने पर बैठे हैं करीब 200 भारतीय पहलवान
आपको बता दें कि बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन करीब 200 भारतीय पहलवान दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं. उन्होंने कई एथलीटों का यौन उत्पीड़न करने वाले महासंघ प्रमुख और कई कोचों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एथलीट विनेश फोगाट ने आरोप लगाया है कि सालों से राष्ट्रीय कोचों ने महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और उनका यौन शोषण किया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार : बृजभूषण
विनेश फोगाट के गंभीर आरोपों के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "क्या कुछ ऑन रिकॉर्ड है, जिससे कहा जा सकता है कि फेडरेशन ने छेड़छाड़ की है? अगर आपके पास इस तरह के मुद्दे थे, तो उन्हें 10 सालों तक किसी ने क्यों नहीं उठाया? जब भी नियम बनते हैं तो मुद्दे सामने आते हैं." डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण ने कहा, "मेरे खिलाफ पहलवानों के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है, अगर एक यौन उत्पीड़न का मामला साबित हो जाता है तो भी मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं, मैं डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष का पद नहीं छोड़ूंगा, लेकिन मैं सीबीआई या पुलिस की जांच के लिए तैयार हूं." उन्होंने आरोप लगाया, "मेरे खिलाफ इस साजिश के पीछे एक उद्योगपति है. अगर विनेश को जान से मारने की धमकी मिली तो उसने पुलिस से संपर्क क्यों नहीं किया."
बृजभूषण का विवादों से पुराना नाता
बृजभूषण शरण सिंह वर्तमान में बहराइच के कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद हैं और उनका बेटा प्रतीक भूषण गोंडा से विधायक हैं. बृजभूषण सिंह 2011 से लगातार कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं. पिछले साल वो अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी के लिए सुर्खियों में रहे थे. उन्होंने कहा था कि "जबान बंद है, बोलेंगे तो बागी कहलाएंगे." बृजभूषण सिंह ने दो साल पहले रांची में भरे मंच पर एक पहलवान को थप्पड़ मार दिया था. उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से अलग मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या आने का विरोध किया था.
यह भी पढ़ें-
आज शाम मुंबई दौरे पर PM मोदी, मेट्रो सहित अन्य परियोजनाओं से आर्थिक राजधानी को देंगे रफ्तार
न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने अगले महीने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की
UP : भदोही में प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर किशोरी की गोली मारकर हत्या, मेरठ में एक छात्र की हत्या
बिहार के हाजीपुर में जूही और शांति ने बचा दिया बैंक लुटने से...
दिल्ली-एनसीआर में आज बूंदाबांदी की संभावना, शीतलहर से मिल सकती है राहत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं