- मोदी सरकार में एकनाथ शिंदे गुट के कुछ नेताओं को केंद्रीय मंत्री पद मिलने की संभावना जताई जा रही है
- तिरुपति बालाजी के दर्शन करने वाले शिंदे गुट के सांसदों में डॉ. श्रीकांत शिंदे और ओमराजे निंबालकर शामिल हैं
- वर्तमान में भाजपा दिल्ली में संसदीय समीकरण मजबूत करने और संगठन में नए नेताओं को अवसर देने पर काम कर रही है
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे एकबार फिर पावरफुल हो चुके हैं. उद्धव गुट के 6 सांसदों को पार्टी में शामिल करने के बाद उनका कद महाराष्ट्र में तो वैसे ही बढ़ गया है. मगर अब दिल्ली में भी कद बढ़ने की संभावना है. चर्चा है कि मोदी सरकार में एकनाथ शिंदे की पार्टी के नेताओं को मौका मिल सकता है. केंद्र में मंत्री पद मिलने की चर्चाओं के बीच शिंदे गुट सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, ओमराजे निंबालकर, श्रीरंग अप्पा बारणे और चंद्रहार पाटिल ने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए. वहीं ये भी चर्चा है कि मोदी सरकार में शिवसेना के अलावा बीजेपी और एनसीपी के नेताओं को भी मौका मिल सकता है.
केंद्रीय कैबिनेट में महाराष्ट्र से इन्हें मिल सकता है मौका
- शिवसेना के श्रीकांत शिंदे
- ओमराजे निंबालकर
- संजय जाधव को कैबिनेट में मौका मिलने की संभावना है
- NCP के पार्थ पवार को कैबिनेट में जगह मिल सकती है
- BJP की तरफ से विनोद तावडे़ को जगह मिल सकती है
इनका पत्ता कट सकता है
- शिवसेना के प्रतापराव जाधव
- BJP के मुरलीधर मोहोल
- रक्षा खडसे का भी नाम कटने की संभावना
बीजेपी इन दिनों कई फ्रंट पर काम कर रही है. महाराष्ट्र में पावर बैलेंस के साथ-साथ दिल्ली की संसद में समीकरणों को अपने पक्ष में करने पर जोर दिया जा रहा है. साथ ही संगठन में भी कई नेताओं को मौका देने की बात कही जा रही है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं