Sri Lanka vs India Warm-up match: मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से खेले जाने वाले पहले टेस्ट में अभी खासा समय है लेकिन इस मैच की तैयारियों के लिए शुक्रवार से शुरू हुए मैच के शुरुआती दो सेशन में यह जरूर साफ हो गया कि शुरू होने जा रही दो टेस्ट मैचों की किसकी तैयारी बेहतर हैं. यह सही है कि नॉन्डेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब, कोलंबो की पिच में न ज्यादा पेस थी, न ज्यादा स्पिन लेकिन इसके बावजूद श्रीलंकाई ओपनर निशान मदुश्का (66) और रविंदु रसांथा (71) ने लंगर डालकर जालक पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े, उसने मेजबानों की 'बल्लेबाजी की तैयारी' के बारे में तो बहुत कुछ कह दिया, तो वहीं टीम इंडिया के हेड कोच गौतम (Gautam Gambhir) के सामने 'गंभीर' टेंशन पैदा कर दी. चलिए बारी-बारी से समझिए इन टेशों के बारे में.
Right on the money. 💥
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 7, 2026
Ravindra Jadeja sticks to his line and gets his reward. 👏
Watch SLC XI take on Team India in the warm-up game, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/vqPlnxKgk4
सिराज का साथी कौन?
नई गेंद से मोहम्मद सिराज ने चायकाल के समय तक नौ ओवर फेंके, लेकिन 30 रन देकर 1 भी विकेट न चटका सकने के बावजूद यह तो दो फीसद साफ है कि गॉल में 15 अगस्त से शुरू होने जा रहे रहले टेस्ट सिराज खेलेंगे ही खेलेंगे, लेकिन अब गंभीर की थोड़ी से ज्यादा टेंशन इस बात को लेक जरूर बढ़ गई होगी कि सिराज के साथी के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा को खिलाएं या लंबू पंजाब के गुरनूर बरार को खिलाएं. कृष्णा भी 8 ओवरों (टी तक) में 1 भी विकेट नहीं ले सके, जबकि बरार ने 1 विकेट लिया.
समस्या स्पिनरों को लेकर भी आएगी ही आएगी
अगर गंभीर ने पहले से मन बना लिया है, तो बात अलग है लेकिन प्रबंधन के मन में एक बार को तो यह आएगा ही आएगा कि कितने और किन स्पिनरों के साथ मैदान पर गॉल में उतरा जाए. डेब्यू का इंतजार कर सारांश जैन को एक बार को यह देखते हुए मौका दिया जा सकता है कि श्रीलंकाई टीम में लेफ्टी बल्लेबाज कई हैं. जडेजा भी XI का हिस्सा होंगे ही होंगे, लेकिन चायकाल के बाद विकेट लेने वाले कुलदीप के साथ आगे बढ़ा जाए या फिर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही टेस्ट 'पंजा' जड़ने वाले मानव सुथार को ही खिलाया जाए? कम से कम वॉर्म-अप मैच के पहले दिन चायकाल के बाद तो एकदम मुंह उठाए खड़ा है
बल्लेबाज कितने तैयार?
WTC को ध्यान में रखते हुए मेजबान टीम ने बैटिंग की कितनी तैयारी की है, इसका सबूत तो उसके दोनों ओपनरों ने बखूबी दे दिया, लेकिन यह गौतम की तीसरी गंभीर टेंशन है, जो उनके ज़हन में चल रही होगी. और यह टेंशन कम होती है या इसका स्तर और ऊपर जाता है, इसका बता तो तभी चलेगा, जब भारतीय बल्लेबाज बैटिंग के लिए आसान पिच पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे. वैसे फैंस व्यंग्यात्मक अंदाज में ऐसा भी बोल रहे हैं, 'अभी तक यह बैटिंग विकेट दिख रहा है, टीम इंडिया की बैटिंग के दौरान कहीं से बॉलिंग विकेट न बन जाए!' समझ रहे हैं न! देखते हैं कि समय गुजरने के साथ गौतम की गंभीर टेंशन किस दिशा में जाती है.
जवाब अब फील्डरों को भी देना होगा
यह तो सभी के सामने है कि पिछले दिनों आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे में चोटों और खराब फील्डिंग के बाद BCCI ने ब्रोंको टेस्ट के प्रोटोकॉल में बदलाव किए हैं. इसका असर जब होगा, तब होगा. यह भी सही है कि वॉर्म-अप मैच के पहले दिन फील्डरों ने ज्यादा मौके नहीं दिए, लेकिन अब जबकि यह वॉर्म-अप मैच है, तो फील्डर डिफेंसिव और खुद को 'सुरक्षित' रखने के मोड में ज्यादा दिखाई पड़े. निश्चित रूप से, फील्डिंग वह पहलू है, जिसने कोचिंग स्टॉफ को बहुत ही गंभीर टेंशन दी हुई है. ऐसे में गॉल में पहले टेस्ट से पहले फील्डिंग ने भी अच्छा खासा तनाव प्रबंधन को दिया हुआ है. मीडिया और पूर्व दिग्गज कोचिंग स्टॉफ पर सवाल उठा रहे थे. पिछले कोच टी, दिलीप की छुट्टी हो हो चुकी है. और अब नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष आए हैं, तो यह देखने की बात होगी कि गॉल में भारतीय फील्डर कैसा करते हैं.
यह भी पढ़े: भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होगा ये खिलाड़ी, मोहम्मद कैफ की चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं