विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2019

अमित शाह ने फिर खेला राष्‍ट्रवाद का कार्ड, कहा - सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद राहुल और लालू के दफ्तरों में मातम पसरा था

उन्होंने आरोप लगाया, ''गठबंधन के नेता हैं राहुल बाबा... दो तीन महीने छुट्टी लेकर चले जाते हैं. और चले ऐसे जाते हैं कि मां भी उनको ढूंढती रह जाती है कि बिटुआ कहां चला गया.''

अमित शाह ने फिर खेला राष्‍ट्रवाद का कार्ड, कहा - सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद राहुल और लालू के दफ्तरों में मातम पसरा था
बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)
सीतामढ़ी:

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने फिर एक बार राष्ट्रवाद का कार्ड खेला है. बिहार के सीतामढ़ी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो राहुल गांधी और लालू यादव के दफ़्तर में मातम था.

सीतामढ़ी में जदयू उम्मीदवार सुनिल कुमार पिंटू के पक्ष में रविवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया, ''सर्जिकल स्ट्राईक हुई. कहीं कहीं मातम था पर पूरा देश उत्सव मना रहा था. कहां कहां मातम था... एक तो पाकिस्तान में था, वहां तो होना चाहिए था. दूसरा मातम राहुल बाबा और लालू राबड़ी के आफिस में था. छाती पीट पीटकर रो रहे थे. उनको लगा कि यह चुनाव में मुद्दा बन जाएगा.''

बेगूसराय : अमित शाह ने कन्हैया को कहा नमूना, जानिए- 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' कहने के पीछे क्या है मंशा

उन्होंने आरोप लगाया, ''गठबंधन के नेता हैं राहुल बाबा... दो तीन महीने छुट्टी लेकर चले जाते हैं. और चले ऐसे जाते हैं कि मां भी उनको ढूंढती रह जाती है कि बिटुआ कहां चला गया.'' शाह ने कहा कि वे सीतामढ़ी पहली बार आए हैं. ‘‘ये मिथिला क्षेत्र की प्रमुख नगरी है और यहां मां सीता ने जन्म लिया है. इसी धरती की बेटी मां सीता ने अपना जीवन इस तरह जीया, संस्कार की सुगंध इस तरह से फैलायी कि प्रभु श्रीराम का नाम लेना होता है तो आदरणीय सीता का नाम लेना होता है.

VIDEO: मोदी सरकार ने 5 साल में 50 से ज्यादा बड़े कदम उठाए : शाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Surgical Strike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com