पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए साल के पहले दिन कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने पार्टी के अंत तक की भविष्यवाणी कर दी. आम आदमी पार्टी के नेता ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली या पंजाब में एक मां अपने बच्चे को जो सबसे छोटी कहानी सुना सकती है, वह है 'एक थी कांग्रेस'.
भगवंत मान की इस कड़ी आलोचना को विपक्षी गुट के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा है, जो कुछ ही महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे की बातचीत शुरू करने की तैयारी कर रहा है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
पंजाब और दिल्ली मिलाकर 21 लोकसभा की सीटें
इस बयान को आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस के साथ सीटें साझा करने से इनकार के रूप में भी देखा जा रहा है. पंजाब और दिल्ली में कुल मिलाकर 21 लोकसभा की सीटें हैं. हालांकि इन दोनों राज्यों में 2019 के आम चुनाव में AAP का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था.
विपक्षी गुट 'इंडिया' भाजपा के खिलाफ आमने-सामने की लड़ाई के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है. हालांकि बंगाल, दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों में कांग्रेस को कितनी प्रतिशत सीटें दी जाएंगी, इस पर अभी तक कोई सहमति नहीं है. क्योंकि यहां शासन करने वाली पार्टियां से कांग्रेस के ज्यादा अच्छे संबंध नहीं हैं.
ममता ने टीएमसी के बंगाल में सभी 42 लोकसभा सीटों पर लड़ने के दिए संकेत
पिछले हफ्ते, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया था कि तृणमूल कांग्रेस राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से किसी को भी कांग्रेस के साथ साझा करने का इरादा नहीं रखती है. ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना में एक सभा में कहा, "इंडिया का गठबंधन पूरे देश में होगा. बंगाल में तृणमूल लड़ेगी और भाजपा को हराएगी. याद रखें, बंगाल में केवल तृणमूल ही भाजपा को सबक सिखा सकती है, कोई अन्य पार्टी नहीं."
उन्होंने कहा, ''हमने हमेशा कहा है कि शिवसेना दादरा और नगर हवेली सहित लोकसभा चुनाव में 23 सीटों पर लड़ती रही है और यह कायम रहेगा.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं