भारतीय जनता पार्टी ईद के मौके पर 32 लाख मुसलमानों को 'सौगात-ए-मोदी' किट देने वाली है. देश भर के मुसलमान इसकी तारीफ कर रहे हैं. भाजपा प्रवक्ता यासिर जिलानी ने आईएएनएस को बताया कि यह पहल पार्टी के 'सबका साथ, सबका विकास और सबके लिए प्रयास' को चरितार्थ करती है. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता यासिर जिलानी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, "ईद के मौके पर 32 लाख मुसलमानों को 'सौगात-ए-मोदी' किट देने के पीछे कोई बड़ा मकसद नहीं, बल्कि यह है कि हमारी सरकार के मूलमंत्र 'सबका साथ, सबका विकास और सबके लिए प्रयास' को जमीन पर चरितार्थ किया गया है."
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "विपक्ष के लोग बार-बार यह सवाल उठाते हैं कि भाजपा मुसलमानों के लिए काम नहीं करती और उन्हें सपोर्ट नहीं करती है, यह पहल उनके मुंह पर जोरदार तमाचा है."
उन्होंने कहा, "हम 32 लाख उन मुसलमानों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हैं. जो मुसलमान गरीब, वंचित और शोषित हैं, उन्हें पीएम मोदी की तरफ से मोदी किट की सौगात दी गई है."
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
उन्होंने बताया, "आज इस पहल की शुरुआत दिल्ली के निजामुद्दीन औलिया के इलाके से हुई है. वहां पर अधिक संख्या में मुसलमान औरतें एकत्रित हुईं और सभी पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए दुआएं कर रही थीं. मुसलमान औरतें कह रही थीं कि ऐसे प्रधानमंत्री आगे कई साल तक देश में बने रहें. भाजपा का मकसद यह है कि देश में सौहार्द्र, भाईचारा और मिलीजुली संस्कृति की पहचान आगे बढ़ती रहे."
उल्लेखनीय है कि भाजपा ईद के मौके पर अल्पसंख्यक परिवारों के घरों तक खुशियों की सौगात पहुंचाने जा रही है. 'सौगात-ए-मोदी' किट के जरिए भाजपा 32 लाख अल्पसंख्यकों के घरों तक पहुंचेगी और ईद की सौगात देगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं