विज्ञापन

Eid Special Recipe : 10 मिनट में तैयार करें मलाईदार फिरनी, ईद की मिठास हो जाएगी दोगुनी

ईद पर अगर आप कुछ मीठा और तुरंत बनने वाली डिश बनाना चाहते हैं, तो इस बार फिरनी जरूर ट्राई करें. यहां जानते हैं स्वादिष्ट फिरनी की रेसिपी-

Eid Special Recipe : 10 मिनट में तैयार करें मलाईदार फिरनी, ईद की मिठास हो जाएगी दोगुनी
Eid Special Recipe : सिर्फ 10 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट फिरनी

ईद का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा माना जाता है. आमतौर पर ईद पर शीर खुरमा और सेवइयां बनाई जाती हैं, लेकिन अगर इस बार कुछ अलग और खास ट्राई करना चाहते हैं, तो मलाईदार फिरनी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अच्छी बात ये है कि ये स्वादिष्ट मिठाई सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी. 

बता दें कि फिरनी एक पारंपरिक मुगलई मिठाई है, जिसे दूध, चावल और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है. इसका स्वाद खीर से थोड़ा अलग और ज्यादा क्रीमी होता है. ईद के मौके पर इसे ठंडा परोसने से इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.

मलाईदार फिरनी कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • फुल क्रीम दूध - 1 लीटर 
  • भीगे हुए चावल - 3 बड़े चम्मच 
  • चीनी - 4 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच 
  • बादाम - 8-10 कटे हुए
  • पिस्ता - 8-10 कटे हुए 
  • कुछ केसर के धागे - ऑप्शनल

विधि

सबसे पहले चावल को 20 से 30 मिनट भिगोकर दरदरा पीस लें. अब एक पैन में दूध उबालें. दूध में उबाल आने के बाद उसमें पिसा हुआ चावल डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गुठलियां न बनें. करीब 5 से 7 मिनट पकाने के बाद मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा. 

अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. जब फिरनी क्रीमी और स्मूद हो जाए तो गैस बंद कर दें. तैयार फिरनी को मिट्टी के कुल्हड़ या छोटे बाउल में निकालें और ऊपर से बादाम और पिस्ता डालकर सजाएं. इसे 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें. ठंडी फिरनी का स्वाद सबसे ज्यादा अच्छा लगता है.

क्यों पसंद की जाती है फिरनी?

फिरनी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसका क्रीमी टेक्चचर भी लोगों को काफी पसंद आता है. साथ ही देखने में भी काफी आकर्षक होती है, जो त्योहारों की रौनक और ज्यादा बढ़ा देती है. दूध और ड्राई फ्रूट्स से बनने के कारण ये एनर्जी भी देता है.  मिठाई खाने की इच्छा को पूरी तरह संतुष्ट करती है.

अगर आप बार ईद पर अपने मेहमानों को कुछ खास खिलाना चाहते हैं, तो 10 मिनट में बनने वाली ये मलाईदार फिरनी जरूर ट्राई करें. इसका स्वाद आपकी ईद की खुशियों को और भी मीठा बना देगा.

ये भी पढ़ें - बिना चाशनी बनाएं महाराष्ट्र की फेमस अनारसा मिठाई, जानें हलवाई वाली सीक्रेट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eid Special, Eid Celebrations, Eid Dessert, Eid Desserts, Firni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com