विज्ञापन

राहत की खबर: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर आज रात भारत पहुंच सकता है LPG से लदा जहाज जग वसंत

आपको बता दें कि इस जहाज से पहले गुरुवार को ही होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते एलपीजी से भरा एक और टैंकर भारत आया है. इसका नाम अपोलो ओशन है. ये टैंकर न्यू मेंगलोर पोर्ट पहुंच गया है.बताया जा रहा है कि अपोलो ओशन नाम के इस टैंकर में 17,600 मीट्रिक टन एलपीजी भरी है.

राहत की खबर: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर आज रात भारत पहुंच सकता है LPG से लदा जहाज जग वसंत
AI
नई दिल्ली:

मध्य पूर्व एशिया में जारी युद्ध की वजह से करीब 23 दिनों तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे रहने के बाद भारतीय ध्वज वाले वाला एलपीजी टैंकर जग वसंत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होते हुए आज मध्य रात्रि तक गुजरात के वाडिनार पहुंच सकता है.वाडिनार पोर्ट दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी, कांडला के अधीन आता है.मरीनट्रैफिक.कॉम साइट के मुताबिक, जग वसंत भारत के पश्चिमी तट की तरफ बढ़ रहा है. इसमें 47,600 MT LPG का स्टॉक लोड किया गया है.दूसरा LPG tanker PINE GAS के 27 मार्च की सुबह तक New Mangalore Port पहुंचने की संभावना है. इसमें 45,000 MT LPG का स्टॉक लोड किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये दोनों 92 हजार मैट्रिक टन से ज्यादा LPG स्टॉक लेकर भारत आ रहे हैं. इन दोनों LPG टैंकरों पर कल 60 नाविक सवार हैं जो सभी सुरक्षित हैं.पिछले दस दिनों में दो बड़े एलपीजी टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते हुए हजारों मेट्रिक टन LPG लेकर भारत पहुंच चुके हैं.शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक, मध्य पूर्व विषय में जारी युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अभी 20 भारतीय ध्वज वाले जहाज फंसे हुए हैं. इनमें पांच बड़े भारतीय ध्वज वाले एलपीजी टैंकर शामिल है, जिन पर कुल 2.30 मेट्रिक टन LPG लोड किया हुआ है.भारतीय ध्वज वाले एक और बड़े एलपीजी टैंकर में अगले एक-दो दिनों में LPG का स्टॉक लोड किया जाएगा. इसके बाद वह भारत के लिए रवाना होगा.

भारत अपनी जरूरत का करीब 60% एलपीजी दुनिया भर के बाजारों से आयात करता है और इसका 90 फ़ीसदी हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर भारत पहुंचता था. पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति की वजह से एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हो रही है। एलपीजी वितरकों के यहां आपूर्ति बंद होने की कोई घटना सामने नहीं आई है. घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी सामान्य रूप से जारी है. 

आपको बता दें कि गुरुवार को ही होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते एलपीजी से भरा एक और टैंकर भारत आया है. इसका नाम अपोलो ओशन है. ये टैंकर न्यू मेंगलोर पोर्ट पहुंच गया है.बताया जा रहा है कि अपोलो ओशन नाम के इस टैंकर में 17,600 मीट्रिक टन एलपीजी भरी है. इसकी सप्लाई इंडियन ऑयल कॉरपोरशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड को की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच भारत सेफ, सरकार ने कहा- न तेल की कमी होगी, न दाम बढ़ेंगे

यह भी पढ़ें: रसोई में खत्म नहीं होगी LPG, खेती में कम नहीं पड़ेगी खाद... सरकार ने कर लिया पूरा इंतजाम

लेखक के बारे में
img
हिमांशु शेखर मिश्रा
Senior Editor, Political & Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran And Israel War, LPG Vessel Coming To India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com