विज्ञापन

मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच भारत सेफ, सरकार ने कहा- न तेल की कमी होगी, न दाम बढ़ेंगे

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बाद उत्पन्न हुए हालातों पर सरकार ने कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. देश में पर्याप्त ईंधन का स्टॉक है.

मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच भारत सेफ, सरकार ने कहा- न तेल की कमी होगी, न दाम बढ़ेंगे
  • पेट्रोलियम मंत्रालय ने देश में कच्चे तेल और ईंधन का पर्याप्त स्टॉक होने की जानकारी दी है
  • पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है तथा गैस की आपूर्ति भी पूरी तरह से जारी है
  • PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने और तनाव कम करने पर चर्चा की है

मिडिल ईस्ट में बढ़ती जंग के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि देश में कच्चे तेल और ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, इसलिए घबराने या 'पैनिक बाइंग' करने की जरूरत नहीं है. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और गैस की सप्लाई भी 100% जारी रहेगी. वहीं विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के दौरान पीएम ने होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों को खुला रखने और तनाव कम करने की आवश्यकता जताई है. 

'देश में कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक'

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक है. हमारे पास पेट्रोलियम, डीजल का पर्याप्त स्टॉक है. कहीं कोई कमी नहीं है. घबराहट में खरीदारी से बचें. पेट्रोल, डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. 100% पीएनजी और 100% सीएनजी की आपूर्ति की जा रही है. उन्होंने कहा कि कल पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक राजपत्र अधिसूचना जारी की है. सरकार पीएनजी के विस्तार पर काम कर रही है. 2.5 लाख नए पीएनजी कनेक्शन रजिस्टर हुए हैं. 2.20 लाख उपभोक्ता एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट हुए हैं.

यह भी पढ़ें: PNG होने पर भी उसकी सेवा नहीं लेने वालों की LPG सप्लाई बंद करेगी सरकार, 3 महीने की समयसीमा तय

'PM मोदी ने की ट्रंप से बात'

वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि कल पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की. मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालातों पर दोनों नेताओं ने चर्चा की. प्रधानमंत्री ने तनाव कम करने और होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने की जरूरत बताई. पीएम मोदी को कल श्रीलंका के राष्ट्रपति का भी फोन आया.

अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम.महाजन ने बताया कि मिडिल ईस्ट से भारत की ओर आने वाले विमानों की स्थिति में सुधार जारी है. 28 फरवरी से अब तक 4.26 लाख भारतीय वापस आ चुके हैं. आज 80 उड़ानों की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: USS अब्राहम लिंकन पर 101 मिसाइलों से ईरान ने किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप के कबूलनामा के पीछे क्या रणनीति?

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran War 2026, Iran War Affect On LPG Gas, Iran War Analysis, Iran War And Oil Crisis, Iran War Comeback
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com