केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स' घाटी के असली इतिहास को सामने लेकर आई है और इस फिल्म को लंबे समय तक याद रखा जाएगा. गडकरी ने यहां इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में फिल्म के कलाकारों अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की.
गडकरी की उपस्थिति में ‘ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा' (जीकेपीडी) द्वारा ‘द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के कलाकारों और निर्देशक को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू भी मौजूद थे.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने इस अवसर पर कहा कि कश्मीरी पंडितों का एक महान और समृद्ध इतिहास है.
गडकरी ने कहा, ‘‘यह सच है कि कश्मीरी पंडितों का उत्पीड़न किया गया और उन्हें (घाटी से) बाहर जाने के लिए मजबूर किया गया. विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को उचित तरीके से चित्रित किया है. मैं उन्हें इतिहास को दोबारा देखने के लिए धन्यवाद देता हूं.''
उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों का वास्तविक इतिहास लोगों को नहीं पता था और ‘‘सच्चाई छिपाने के प्रयास किए गए. अग्निहोत्री ने फिल्म के माध्यम से दिखाया है कि कट्टरवाद लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को नष्ट कर देता है.''
यह भी पढ़ें:
मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाने की चेतावनी के अगले ही दिन राज ठाकरे के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
2 साल में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत पेट्रोल वाहनों के बराबर होगी : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
'मेरी कामना है कि कांग्रेस मजबूत बने...'- देश की सबसे पुरानी पार्टी पर नितिन गडकरी का बयान चर्चा में
मुंबई : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज ठाकरे से की मुलाकात
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं