विज्ञापन

25 रुपये प्रति लीटर के फ्यूल से चलेगी कार, नितिन गडकरी ने दिखाया नया सपना; अक्तूबर में लॉन्चिंग

नितिन गडकरी ने कहा, 'मेरे पास टोयोटा की इनोवा कार है और उसमें 100 फीसदी इथेनॉल पड़ता है. पेट्रोल से इसकी तुलना की जाए तो इसमें 25 रुपये प्रति लीटर का भाव होता है.'

25 रुपये प्रति लीटर के फ्यूल से चलेगी कार, नितिन गडकरी ने दिखाया नया सपना; अक्तूबर में लॉन्चिंग
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अक्टूबर से कई कंपनियां 100 फीसदी इथेनॉल से चलने वाली कारें लॉन्च करेंगी
  • 100 फीसदी इथेनॉल इंजन वाली कारें प्रति लीटर केवल 25 रुपये के ईंधन पर चलेंगी, जो बहुत किफायती होगा
  • गडकरी ने इलेक्ट्रिक वाहन और इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के उपयोग से ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की बात कही
नई दिल्ली:

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इथेनॉल को लेकर नया सपना दिखाया है. उनका कहना है कि अक्तूबर महीने से ही कई कंपनियां 100 फीसदी इथेनॉल से चलने वाली कारें लॉन्च कर सकती हैं. इन कारों में इथेनॉल का इंजन होगा. उन्होंने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत के मौके पर यह बात कही. उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि यदि कार में 100 फीसदी इथेनॉल होगा तो कार सिर्फ 25 रुपये प्रति लीटर के फ्यूल पर चलेगी. नितिन गडकरी ने कहा, 'देश में 4 करोड़ कारें हैं और 20 करोड़ दोपहिया हैं. मेरे पास टोयोटा की इनोवा कार है और उसमें 100 फीसदी इथेनॉल पड़ता है. पेट्रोल से इसकी तुलना की जाए तो इसमें 25 रुपये प्रति लीटर का भाव होता है.'

उन्होंने कहा, 'इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक बस और स्कूटर तो लोकप्रिय हो गए हैं. जब मैंने पहली बार इलेक्ट्रिक बस और कार को हरी झंडी दिखाई तो एक पत्रकार ने पूछा था कि यह गाड़ी यदि रास्ते में बंद होगी तो क्या धक्का मारने के लिए आप आओगे. किसी की गाड़ी बंद नहीं हुई है. अब इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भी आया है. मेरे खेतों में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर काम करता है. मेरे पास 5 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर हैं और उनको डेढ़ घंटे में चार्ज किया जा सकता है और ये 8 घंटे चलते हैं. इससे मेरी काफी बचत हो रही है. तेल का बिल जीरो हो गया है.'

इसके अलावा नितिन गडकरी ने कहा कि मेरे पास एक हाइड्रोजन कार है. हाइड्रोजन पानी से निकलता है. हम कुछ समय बाद हाइड्रोजन की बसें और ट्रक भी शुरू करेंगे.  उन्होंने कहा कि अगले महीने टाटा, सुजुकी, टोयोटा, महिंद्रा सब कंपनियों की 100 फीसदी इथेनॉल की फ्लेक्स इंजन की गाड़ी आ रही है. इससे हमें 22 लाख करोड़ रुपये का ईंधन एक्सपोर्ट नहीं करना होगा. इससे देश के गांवों के गरीब और मजदूर मजबूत होंगे. उन्होंने इथेनॉल के इस्तेमाल से किसानों और मजदूरों को फायदा मिलने की बात भी कही. 

अमेरिका और जर्मनी समेत 19 देशों में लागू है इथेनॉल पॉलिसी

नितिन गडकरी ने कहा, 'हमने जब मक्के को इथेनॉल के लिए लेना शुरू किया था तो इसकी कीमत 1200 रुपये प्रति क्विंटल थी, अब इसका मूल्य 3600 रुपये तक हो गया है.'  नितिन गडकरी ने कहा कि फ्लेक्स इंजन का मतलब है कि वह 100 फीसदी इथेनॉल पर चलेगा. उन्होंने कहा कि हमने 20 फीसदी इथेनॉल को लागू किया है. यह अमेरिका, जर्मनी समेत 19 देशों में है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitin Gadkari, Nitin Gadkari News, Nitin Gadkari News Today, India News, India News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com