विज्ञापन

शहर जाकर पढ़ना चाहती थी लड़की, रच डाली खुद के अपहरण की साजिश 

नाबालिग छात्रा ने पुलिस को झूठी शिकायत दी कि कॉलेज जाते समय उसका किडनैप करने की कोशिश हुई और नकाबपोशों ने उसे घायल किया. पुलिस जांच में बयान असंगत मिले और कोई सबूत नहीं मिला. बाद में छात्रा ने स्वीकार किया कि वह कॉलेज बदलना चाहती थी, इसलिए पूरी कहानी गढ़ी और किताबें खुद जलाई थीं.

शहर जाकर पढ़ना चाहती थी लड़की, रच डाली खुद के अपहरण की साजिश 
AI द्वारा बनाई गई सांकेतिक तस्वीर.
  • कर्नाटक में एक नाबालिग छात्रा ने पुलिस को नकाबपोश लोगों द्वारा किडनैप करने की झूठी शिकायत की थी.
  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच में कोई संदिग्ध वाहन या अपराध से जुड़ा सबूत नहीं पाया.
  • जांच में छात्रा ने स्वीकार किया कि उसने परिवार को मजबूर करने के लिए अपहरण की कहानी गढ़ी थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कर्नाटक के एक क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई जब एक नाबालिग छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी कि कॉलेज जाते समय नकाबपोश लोगों ने उसका किडनैप करने की कोशिश की और उसे घायल भी कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में भर्ती छात्रा से स्थानीय विधायक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मिलने पहुंचे. लेकिन पुलिस जांच आगे बढ़ी तो पूरा मामला झूठी कहानी निकला.

छात्रा के बयान पुलिस जांच में उलझे

शुरुआत में छात्रा ने दावा किया था कि कार की नंबर प्लेट कपड़े से ढकी हुई थी. तीन नकाबपोश लोग मौजूद थे. अपहरणकर्ता उसका बैग छीनकर ले गए. पुलिस ने इन दावों के आधार पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, पर किसी संदिग्ध वाहन या गतिविधि का कोई सबूत नहीं मिला. जब पुलिस ने कार के रंग, मॉडल, रास्ते और घटनास्थल के बारे में तफ्सील पूछी, तो छात्रा के जवाब बेमेल निकले.

यह भी पढ़ें- पारिवारिक विवाद को सड़क पर न लाया जाए... संजय कपूर के परिवार में जारी संपत्ति विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट

छात्रा ने स्वीकारा- अपहरण की कहानी झूठी थी

कड़ी पूछताछ में छात्रा ने स्वीकार किया कि किसी ने उसका अपहरण करने की कोशिश नहीं की, पूरा मामला उसने खुद गढ़ा था.

छात्रा के अनुसार, वह ग्रामीण कॉलेज छोड़कर मंगलुरु शहर के कॉलेज में एडमिशन लेना चाहती थी, लेकिन घर वाले इसके लिए तैयार नहीं थे. इसी वजह से उसने यह कहानी बनाई ताकि परिवार उसे दूसरे कॉलेज भेजने के लिए मजबूर हो जाए.

यह भी पढ़ें- दीवार पर सुसाइड नोट,वीडियो भी बनाया; मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों की आत्महत्या से सनसनी

किताबें भी खुद ही जलाई थीं

जांच में यह भी सामने आया कि छात्रा ने अपने घर के पास अपनी किताबें खुद जला दी थीं, लेकिन पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने इन्हें ले जाकर जला दिया. इस तरह उसने अपने दावे को 'सच्चा दिखाने' की कोशिश की.

पुलिस अब इस मामले को गलत सूचना देने और झूठा मामला दर्ज कराने के एंगल से देख रही है. अधिकारियों का कहना है कि छात्रा नाबालिग है, इसलिए आगे की कार्रवाई में काउंसलिंग और अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com