विज्ञापन

दीवार पर सुसाइड नोट,वीडियो भी बनाया; मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों की आत्महत्या से सनसनी

मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के गांव खपरपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने सुसाइड कर लिया है मरने वालों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं.घटना का पता उस समय चला जब परिवार के लोग सुबह देर तक नहीं उठे. उसके बाद पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी.

दीवार पर सुसाइड नोट,वीडियो भी बनाया; मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों की आत्महत्या से सनसनी
  • मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के गांव खपरपुर में एक परिवार के पांच सदस्यों की मृत लाशें मिली हैं
  • मृतकों में पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं, जिनकी मौत पर सुसाइड की आशंका जताई जा रही
  • प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों ने रात में दूध में जहर मिलाकर सेवन किया था
मथुरा:

मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के गांव खपरपुर के एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मरने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे हैं.सभी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर मामला सुसाइड का है. मौके पर दीवाल और कॉपी पर लिखा सुसाइड नोट और एक वीडियो भी मिला है.

दरवाजा तोड़कर गए तब पता चला 

एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने मीडिया को पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मथुरा के गांव खपरपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले हैं. घर के मुखिया का नाम मुकेश है और वह खेती करता था.सभी के शव घर के कमरे में अंदर पाए गए. पड़ोस में मुकेश के भाई रहते हैं,उन्होंने आज जब सुबह कोई हरकत न होने पर घर जाकर देखा तो घर अंदर से बंद था.दीवार फांदकर गए मुकेश के भाई ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर पांचों के शव पड़े हुए थे. 

सुसाइड का वीडियो भी बनाया 

मथुरा के एसएसपी ने आगे बताया कि पुलिस को मौके से दीवार पर लिखा सुसाइड नोट, कॉपी पर लिखा सुसाइड नोट मिला है. इसके अलावा मृतक मुकेश का फोन भी मिला है जिसमें सुसाइड को लेकर एक वीडियो भी बनाया गया था. वीडियो में मृतक ने आत्महत्या की बात की थी.सबी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच की जाएगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mathura News, UP News, Mathura Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com