- कर्नाटक के बेंगलुरु उत्तर के बेट्टानागेरे गांव में एक महिला ने पति की मौत के बाद आत्महत्या कर ली.
- महिला के पति बी राज गीजर की गैस लीक होने से नहाते समय बेहोश हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
- पुलिस ने मीना का शव फंदे से लटका पाया. पुलिस ने दोनों घटनाओं की अलग-अलग जांच शुरू कर दी है.
कर्नाटक के बेंगलुरु उत्तर स्थित नेलमंगला तालुक से एक दिल दहला देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है. बेट्टानागेरे गांव में एक महिला को अपने पति की मौत की सूचना मिली और वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी. महिला ने पति की मौत के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बी राज पेशे से ड्राइवर थे. घर में गीजर की गैस लीक होने से उनकी दुखद परिस्थितियों में मौत हो गई. यह सूचना जब कैनरा बैंक में काम करने वाली उनकी पत्नी मीना को मिली तो उन्होंने भी आत्महत्या कर ली.
पुलिस ने बताया कि बी राज नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान गीजर की गैस के कारण बेहोश हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इसके बाद उनके बेटे तरुण ने अपनी मां को पिता की मौत की सूचना दी.
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में पाइपलाइन चैंबर से मिला छात्र का शव, हादसा या लापरवाही, जांच जारी
पति की मौत के बाद घर नहीं लौटी मीना
पुलिस के मुताबिक, पति की मौत की खबर मिलने के बाद मीना सदमे में आ गई. इसके बाद वह न तो अपने घर लौटी और न ही मोर्चरी पहुंची.
तरुण ने अपनी मां का देर रात तक इंतजार किया. हालांकि कई घंटों तक तरुण का अपनी मां से कोई संपर्क नहीं हुआ. इसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
फंदे से लटका मिला मीना का शव
इसके बाद पुलिस ने मीना की तलाश शुरू की. पुलिस को मीना का शव बेट्टानागेरे के पास फंदे से लटका मिला. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मीना अपने पति की अचानक से हुई मौत को बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया.
नेलमंगला पुलिस स्टेशन और मदनयकानहल्ली पुलिस स्टेशन में दोनों मौतों के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं