विज्ञापन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने RG कर मामले में नए सिरे से जांच के दिए आदेश, पीड़ित परिवार ने सबूतों से छेड़छाड़ का किया था दावा

9 अगस्त, 2024 की रात को अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी, इससे राज्य के साथ-साथ पूरे देश में आक्रोश फैल गया था.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने RG कर मामले में नए सिरे से जांच के दिए आदेश, पीड़ित परिवार ने सबूतों से छेड़छाड़ का किया था दावा
  • कलकत्ता हाईकोर्ट ने आरजी कर मामले में नए सिरे से जांच के लिए CBI की विशेष जांच टीम गठित करने का आदेश दिया है
  • विशेष जांच दल पीड़िता के भोजन से लेकर अंतिम संस्कार तक की घटनाओं और सबूतों से छेड़छाड़ की जांच करेगा
  • सीबीआई को जांच के दौरान आवश्यक पूछताछ करने की पूरी स्वतंत्रता दी गई है और जांच रिपोर्ट 25 जून तक सौंपनी होगी
कोलकाता:

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आरजी कर मामले में लगे आरोपों की नए सिरे से जांच के आदेश दिए हैं. सीबीआई के संयुक्त निदेशक (पूर्वी क्षेत्र) के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल सबूतों से छेड़छाड़ के दावों की फिर से जांच करेगा. कोर्ट ने सीबीआई को घटना वाली रात के भोजन से लेकर अंतिम संस्कार तक की घटनाओं की जांच करने का निर्देश दिया है.

सीबीआई को जांच के दौरान किसी से भी जरूरी पूछताछ करने की आजादी दी गई है. विशेष जांच दल पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों का सत्यापन करेगा. हाईकोर्ट ने 25 जून तक जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है. उसी दिन मामले की अगली सुनवाई होगी.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने आरजी कर रेप-हत्या मामले में सीबीआई की तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया है. ये दल पीड़िता प्रशिक्षु डॉक्टर द्वारा नौ अगस्त 2024 की रात को भोजन करने से लेकर उनके अंतिम संस्कार तक के घटनाक्रम की जांच करेगा.

Latest and Breaking News on NDTV
9 अगस्त, 2024 की रात को आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी, इससे राज्य के साथ-साथ पूरे देश में आक्रोश फैल गया था. आरोप हैं कि सबूतों को नष्ट किया गया और घटना के तुरंत बाद मामले को दबाने की कोशिश की गई.

इसे भी पढ़ें: संदेशखाली, आरजी कर, शिक्षक भर्ती... बंगाल के वो कांड जिन्होंने लिख दी ममता सरकार के पतन की पटकथा

न्यायमूर्ति शम्पा सरकार और न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की खंडपीठ ने कहा कि सीबीआई के संयुक्त निदेशक (पूर्वी क्षेत्र) एसआईटी का नेतृत्व करेंगे. टीम के अन्य दो सदस्यों का चयन न्यायालय के आदेश के 48 घंटों के भीतर किया जाएगा. पीठ ने कहा कि इस भयावह घटना के सामाजिक परिणामों को ध्यान में रखते हुए, तीन सदस्यीय एसआईटी सबूतों को नष्ट करने और मामले को दबाने के आरोपों की जांच करेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

पीड़िता के माता-पिता ने अपनी बेटी के साथ बलात्कार और हत्या की विस्तृत जांच का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया कि इस जघन्य अपराध में एक से अधिक व्यक्ति शामिल थे. नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.

इसे भी पढ़ें: लिफ्ट में फंसने से शख्स की मौत, कोलकाता के आरजी कार हॉस्पिटल का मामला, फेफड़े-दिल फटने की बात आई सामने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Calcutta High Court, RG Kar Case, RG Kar Case Calcutta High Court, RG Kar Case News, Rg Kar Case Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com