विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2023

"हमारी पार्टी में जो जितना बड़ा नेता, वो उतना ही...." : BJP के संपर्क में होने की खबरों पर JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम ये कह रहे हैं कि हमारी पार्टी ही दो से तीन बार बीजेपी के संपर्क में गई और उसके संपर्क से अलग हो गई.

"हमारी पार्टी में जो जितना बड़ा नेता, वो उतना ही...." : BJP के संपर्क में होने की खबरों पर JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा
पटना:

बिहार की राजनीति में बीते कुछ दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. यही वजह है कि जनता दल यूनाइटेड के अंदर ही एक दूसरे को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है. शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाह के कथित तौर पर बीजेपी से संपर्क में होने को लेकर एक बयान दिया था. अब सीएम नीतीश के उस बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने रविवार को पत्रकारों से कहा कि देखिए मैं आपको इतना साफ कर देना चाहता हूं कि आज की तारीख में पार्टी में जो जितना बड़ा नेता है वो उनता ही ज्यादा बीजेपी के संपर्क में है. 

उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि किसी नेता से मुलाकात का यह अर्थ निकालना कि हम बीजेपी से संपर्क में हैं. और जिस अर्थ में संपर्क की बात की जा रही है वो गलत है. बीजेपी के नेताओं से हमारी पार्टी में जो जितना बड़ा नेता है वो उतना ही ज्यादा संपर्क में है. उपेंद्र कुशवाहा के साथ एक तस्वीर क्या आ गई उसे बात का बतंगड़ बना दिया गया. व्यक्तिगत संबंध किसा का किसी से भी हो सकता है. वो भी जब व्यक्ति किसी से अस्पताल में मिल रहा हो, उससे राजनीति का अर्थ निकाल लेना कहां तक उचित है. 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम ये कह रहे हैं कि हमारी पार्टी ही दो से तीन बार बीजेपी के संपर्क में गई और उसके संपर्क से अलग हो गई. पूरी पार्टी ही जब अपनी रणनीति के हिसाब से जो होता है वो करती है तो फिर मेरे बारे में चर्चा करना, ये कोई बात हुई क्या?. जहां तक बात है फैसला लेने की है तो मैं ये जानना चाहता हूं कि आखिर फैसला किस बात का लेना है. हम जेडीयू में रहेंगे या नहीं ये मेरे अलावा और कौन तय कर सकता है. मैं जेडीयू में हूं और मेरी चिंता का विषय है कि जेडीयू कमजोर हो रहा है. अगर मुझे नीतीश कुमार से बात करने की जरूरत होगी तो मुझे किसी माध्यम की जरूरत नहीं होगी. 

गौरतलब है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की बीजेपी के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. नीतीश कुमार ने कुशवाहा को लेकर कहा था कि सबको अपना-अपना अधिकार है. उन्‍होंने कहा कि उनकी क्‍या इच्‍छा है, हमको नहीं मालूम है. दरअसल, दिल्‍ली के एम्‍स में भर्ती कुशवाहा से हाल ही में बिहार भाजपा के कुछ नेताओं से मुलाकात की थी, जिसके बाद से कुशवाहा के जेडीयू छोड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upender Kushwaha, Upender Kushwaha On Nitish Kumar's Statement, JDU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com