विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2025

चेहरे पर सादगी लेकिन नीयत... जानें कौन है ये टीचर, जिसने पहलगाम हमले में की आतंकियों की मदद

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले में आतंकियों की मदद करने के आरोप में एक टीचर को गिरफ्तार किया गया है. श्रीनगर पुलिस ने आरोपी को कुलगाम से गिरफ्तार पकड़ा है.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले में आतंकियों की मदद करने वाला टीचर गिरफ्तार.
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम हमले में आतंकियों की मदद करने के आरोप में यूसुफ कटारिया को गिरफ्तार किया है.
  • यूसुफ कटारिया कुलगाम के गुज्जर बस्ती अविल मंज़गाम का रहने वाला है और वह एक टीचर है.
  • आरोपी पर पहलगाम हमले और महादेव ऑपरेशन से संबंधित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Pahalgam Terror Attack: ऊपर आप दो तस्वीरों का कोलाज देख रहे हैं. इसमें पहली तस्वीर आप पहली बार देख रहे है. लेकिन दूसरी वो तस्वीर हैं, जिसे आपने बीते 5 महीने में ना जाने कितनी हजार बार देखा होगा. दूसरी तस्वीर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेवी अफसर विनय नरवाल और उनकी पत्नी की है. आतंकियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में 25 सैलानियों की धर्म पूछकर गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हमले के बाद जो कुछ हुआ, वो पूरी देश-दुनिया को पता है. लेकिन पहलगाम हमले की पोस्टर इमेज बनी विनय नरवाल के कोलाज में दिख रही दूसरी तस्वीर की कहानी अब सामने आई है.

चेहरे पर सादगी पर सोच इतनी खतरनाक कि...

दरअसल दूसरी तस्वीर में नजर आ रहा शख्स मोहम्मद यूसुफ कटारी है, जिसे जम्मू कश्मीर पुलिस ने पहलगाम हमले में आतंकियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यूसुफ कटारी की जो पहली तस्वीर सामने आई है, उसमें वो चेहरे पर सादगी लिए सामान्य सा एक युवक नजर आ रहा है. लेकिन इसकी सोच कितनी खतरनाक रही है, उसका खुलासा अब धीरे-धीरे सामने आएगा.

पहलगाम हमले में आतंकी को मदद करने के आरोप में गिरफ्तार टीचर की पहली तस्वीर.

पहलगाम हमले में आतंकी को मदद करने के आरोप में गिरफ्तार टीचर की पहली तस्वीर.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी, पूछताछ जारी

दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के करीब 5 महीने बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के यूसुफ कटारी को गिरफ्तार किया है. 26 वर्षीय यूसुफ कटारी जम्मू-कश्मीर में टीचर है. कटारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया गया है. अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को कथित तौर पर साजो-सामान संबंधी सहायता प्रदान करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी यूसुफ कटारिया.

गिरफ्तार आरोपी यूसुफ कटारी.

कुलगाम के गुज्जर बस्ती अविल का रहने वाला है आरोपी

26 साल का यूसुफ कटारी कुलगाम के गुज्जर बस्ती अविल मंज़गाम का रहने वाला है. पुलिस ने एफआईआर संख्या 36/25 के तहत जांच के लिए गिरफ्तार किया है. यह मामला पहलगाम हमले और महादेव ऑपरेशन मुठभेड़, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए थे, से संबंधित आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 और यूएपीए की धारा 13, 16, 18, 20 और 38 के तहत दर्ज किया गया है.

ऑपरेशन महादेव से मिला था क्लू

जम्मू-कश्मीर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन महादेव में मारे गए लश्कर आतंकवादियों से बरामद उपकरणों और हथियारों की जांच के बाद से पुलिस मोहम्मद कटारिया तक पहुंची. ऑपरेशन महादेव में सुरक्षाबलों ने तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया था, जो पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार थे.

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने की 26 लोगों की हत्या

उल्लेखनीय हो कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी. इन 26 लोगों में 25 लोग सैलानी थे. जो भारत के अलग-अलग हिस्सों से कश्मीर घूमने आए थे. इस आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है.
 

यह भी पढ़ें - पहलगाम हमले में आतंकियों की मदद करने वाला टीचर गिरफ्तार, ऑपरेशन महादेव से मिला था अहम क्लू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pahalgam Terror Attack, Pahalgam Terror Attack 2025, Pahalgam Terror Attack Mastermind, Jammu Kashmir Police, Jammu Kashmir Police Arrest Lashkar Terrorists
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com