विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2016

कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया

Also Read in
कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया
अशांत कश्मीर में तैनात सुरक्षाकर्मी
  • सुबह के वक्‍त पुलिस स्टेशन पर कुछ आतंकवादियों ने हमला कर दिया.
  • आतंकियों ने ग्रेनेड, बंदूकों से पुलवामा पुलिस स्टेशन पर हमला किया.
  • आतंकवादियों ने नेता के आवासीय गार्ड से हथियार भी छीन लिया.
श्रीनगर: दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार सुबह एक पुलिस स्टेशन पर कुछ आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड और स्वचालित बंदूकों से पुलवामा पुलिस स्टेशन पर हमला बोला.

उन्होंने बताया, "आतंकवादियों के हमला करने के तुरंत बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई. फिलहाल हम आगे की जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं."

अधिकारी ने बताया, आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के डी.एच. पोरा गांव में क्षेत्रीय नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के ब्लॉक अध्यक्ष के आवासीय गार्ड से हथियार भी छीन लिया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दक्षिणी कश्मीर, पुलवामा, आतंकी हमला, पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, South Kashmir, Pulwama, Terrorist Attack, Police Station Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com