विज्ञापन

J&K में पुलिसकर्मी को आतंकवादियों ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से मारी गोली, CCTV में कैद हुई घटना

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की, जिसमें एक पुलिसकर्मी आशिक हुसैन घायल हो गए और फिर उन्होंने दम तोड़ दिया.

J&K में पुलिसकर्मी को आतंकवादियों ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से मारी गोली, CCTV में कैद हुई घटना
आतंकवादियों ने पुलिस को दिनदहाड़े गोली मार दी. इसके बाद पुलिसकर्मी शहीद हो गए.
अनंतनाग:

जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध आतंकवादियों की तरफ से एक पुलिसकर्मी पर की गई फायरिंग का सीसीटीवी में कैद हो गई है. ये घटना दिनदहाड़े हुई है. गोली लगने के बाद पुलिसकर्मी शहीद हो गए. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि अनंतनाग के एक व्यस्त बाजार में 35 साल के हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी को आतंकवादियों ने बिल्कुल करीब से गोली मार दी.

फुटेज में कैद है कि कैसे हमलावर पुलिस दल के पास घात लगाकर हमला करता है. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार (22 जुलाई 2026) को जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग कस्बे में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी की.

आनन फानन में पुलिसकर्मी को अस्पताल में किया भर्ती

ये गोलीबारी लाल चौक पर दोपहर करीब 12:30 बजे हुई. इस जगह पर अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस दल को तैनात किया गया था. पुलिस ने बताया कि आशिक हुसैन कुरैशी को गोली लगने के बाद अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

किसने किया हमला? 

लश्कर-ए-तैय्यबा की एक संस्था द रेजिस्टेंस फ्रंट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है. सुरक्षा बलों ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने एनडीटीवी को बताया कि हमलावर के पास असॉल्ट राइफल थी. दो गोलियां पास की दुकान पर भी लगीं. अमरनाथ यात्रा के चलते अनंतनाग शहर में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है. जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण पिछले चार दिनों से यात्रा स्थगित है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में लालचौक पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन छेड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Terrorist Attack, Police Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com