विज्ञापन

वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान भारत डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही हरियाणा STF ने हिरासत में लिया

साहिल पर विदेशी धरती से भारत में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और रंगदारी का नेटवर्क चलाने का आरोप है. जैसे ही उसने दिल्ली एयरपोर्ट पर कदम रखा, पहले से तैयार हरियाणा एसटीएफ की टीम ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया. ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर.

वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान भारत डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही हरियाणा STF ने हिरासत में लिया
NIA और STF का वांटेड साहिल चौहान डिपोर्ट: दिल्ली लैंड होते ही हिरासत में लिया गया.
NDTV Reporter

Delhi News: कौशल चौधरी गैंग के लिए काम करने वाले और विदेशी धरती से हत्याओं की साजिश रचने वाले कुख्यात गैंगस्टर साहिल चौहान की फरारी का अंत हो गया है. हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और केंद्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय से चले एक सफल ऑपरेशन के बाद शनिवार को साहिल चौहान को भारत डिपोर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करते ही हरियाणा STF ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया.

विदेश में बैठकर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग कराने का आरोप

साहिल चौहान पर आरोप है कि वह विदेश में बैठकर भारत में कई जघन्य वारदातों को अंजाम दे रहा था. वह मुख्य रूप से सुपारी लेकर हत्या के मामलों में इन्वोल्व था. जांच एजेंसियों के मुताबिक, साहिल ने विदेशी जमीन से भारत में कई लोगों की हत्या की साजिश रची और उन्हें अंजाम दिलवाया. उसकी इन्हीं गतिविधियों के कारण वह न केवल हरियाणा पुलिस बल्कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के रडार पर भी था.

कौशल चौधरी गैंग का मुख्य सदस्य

साहिल चौहान कुख्यात कौशल चौधरी गैंग का एक अहम हिस्सा माना जाता है. इस गैंग का सरगना कौशल चौधरी फिलहाल हरियाणा की ही एक जेल में बंद है. सरगना के जेल में होने के बावजूद साहिल बाहर से गैंग की कमान और वारदातों के लिए फंड व शूटरों का इंतजाम कर रहा था. साहिल की गिरफ्तारी को इस गैंग की कमर तोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

एजेंसियों का शानदार समन्वय और एक्शन

साहिल चौहान की गिरफ्तारी और उसे भारत लाने की प्रक्रिया बेहद गोपनीय और योजनाबद्ध तरीके से की गई. अब साहिल से पूछताछ में कई अन्य गैंगस्टरों और उनके ठिकानों का खुलासा होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:- हरियाणा में आज किसानों का चक्काजाम, राकेश टिकैत भी मैदान में, भारी संख्या में फोर्स तैनात

लेखक के बारे में
img
पुलकित मित्तल
Senior Sub Edtior
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gangster Sahil Chauhan Arrested, Haryana STF Deportation News, Kaushal Chaudhary Gang Member Sahil, NIA Wanted Gangster Sahil Chauhan, Haryana News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com