रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान में पल और बढ़ रहे आतंकवाद को लेकर एक और बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि आतंकवाद मानवता पर एक अभिशाप की तरह है. इसे लेकर हमारा रुख शुरू से ही जीरो टॉलरेंस का रहा है. दैनिक जागरण अखबार में लिखे अपने लेख में राजनाथ सिंह ने कहा कि आज आतंकवाद पूरी दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़ा है. यह मानवता, शांति, सहअस्तित्व, विकास और लोकतंत्र जैसे मूल्यों का शत्रु है.
आतंकवाद मानवता पर एक अभिशाप है।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 7, 2025
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में भारत का रुख एकदम स्पष्ट है, और वह है जीरो टॉलरेंस का।
⁰आज @JagranNews में प्रकाशित मेरे लेख में, मैंने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकता की आवश्यकता पर बल दिया है और वैश्विक समुदाय के सामने आतंकवाद से… pic.twitter.com/6X7fGFwchW
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
राजनाथ सिंह ने इस लेख में आगे लिखा कि यह एक ऐसे कट्टर सोच का परिणाम है, जो सिर्फ विनाश, भय और नफरत को जन्म देता है. इतिहास इसका साक्षी है कि आतंकवाद हर दृष्टि से विध्वंसक है. यह भ्रम ही है कि कोई आतंकी “स्वतंत्रता सेनानी” हो सकता है. कोई भी मजहबी, वैचारिक या राजनीतिक कारण आतंकवाद को जायज नहीं ठहरा सकता.
आपको बता दें राजनाथ सिंह ने कुछ दिन पहले भी पीओके और आतंकवाद पर अपनी राख रखी थी. उन्होंने उस दौरान कहा था कि वो दिन दूर नहीं जब POK हमारा होगा. और वहां के लोग भारत लौटेंगे. राजनाथ सिंह के इस बयान से एक बार फिर पाकिस्तान तिलमिला उठेगा. राजनाथ सिंह ने कहा कि हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक पीओके को वापस नहीं ले लेते. राजनाथ सिंह ने ये बातें सीआईआई की वार्षिक बिजनेस समिट में कही हैं.
राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में मेक इन इंडिया एक अहम कंपोनेंट है. अगर हमारे पास यह क्षमता नहीं होती तो हमारी सेना पाकिस्तान को धूल नहीं चटा पाती.पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कारोबार चलाना कॉस्ट इफेक्टिव नहीं है. बल्कि उसकी एक भारी कीमत अदा करनी पड़ सकती है. इसका अंदाजा अब पाकिस्तान को अच्छे से हो गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं