पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के सभी संभावित पहलुओं की जांच पुलि कर ही है. अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार राधिका के पिता दीपक यादव ने पुलिस के सामने अपने अपराध कबूल कर लिया है. सूत्रों के अनुसार, दीपक यादव ने कबूल किया है कि उसने राधिका पर गोली इसलिए चलाई क्योंकि उसे अक्सर उसकी कमाई पर निर्भर रहने के लिए ताना मारा जाता था. हालांकि दीपक यादव के इस बयान पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. क्योंकि दीपक यादव एक कारोबारी है, जिनके पास कई सारी संपत्ति है.
NDTV ने दीपक यादव के एक खास दोस्त से बातचीत की. आरोपी दीपक यादव के वजीराबाद गांव में रहने वाले दोस्त ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जिससे दीपक ने जो बयान पुलिस के सामने दिया है उसपर कई सवाल खड़े हो रहे. दीपक यादव के दोस्त ने बताया कि दीपक यादव की गुरुग्राम में कई संपत्तियां है. उसे किराया से हर महीने 15 से 17 लाख आता हैं. दीपक के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर थी जो कोई आम आदमी नहीं रखता. जिसके पास ठीक पैसा होता है वही रखता है. उसकी गुरुग्राम में आलीशान कोठी है. जब इतना पैसा है तो कौन गांववाला कहेगा कि वो अपनी बेटी के पैसों पर पल रहा है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
दीपक के दोस्त ने आगे कहा कि वो बहुत ही सुलझा हुआ आदमी है. उसने अपनी बेटी को टेनिस सिखाने के लिए उसकी पढ़ाई तक छुड़वा दी थी. उसने अपनी बेटी को 2 - 2 लाख के टेनिस रैकेट खरीद कर दिए थे. अपनी बेटी से बहुत प्यार करता है. दोस्त का कहना है कि हत्या के पीछे कोई निजी वजह हो सकती है,टेनिस या टेनिस एकेडमी नहीं.
हालांकि, पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में दावा किया कि राधिका द्वारा संचालित टेनिस अकादमी ही पिता और बेटी के बीच विवाद का कारण थी. राधिका के चाचा कुलदीप यादव की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना के समय राधिका की मां मंजू यादव मकान की पहली मंजिल पर मौजूद थीं.
क्या है पूरा मामला
- दीपक यादव ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक में स्थित अपने दो मंजिला मकान में बेटी राधिका (25) की गोली मारकर हत्या कर दी थी. बाद में दीपक यादव (49) ने बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
- प्राथमिकी में, कुलदीप यादव ने कहा कि दीपक, उनकी पत्नी मंजू और बेटी राधिका सेक्टर 57 स्थित मकान की पहली मंजिल पर जबकि वह (कुलदीप) अपने परिवार के साथ भूतल पर रहते हैं. प्राथमिकी में कहा गया है कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10:30 बजे, उन्होंने अचानक एक 'तेज आवाज' सुनी और पहली मंजिल पर पहुंचे.
- कुलदीप ने कहा, 'मैंने अपनी भतीजी राधिका को रसोई में खून से लथपथ देखा और रिवॉल्वर ड्राइंग रूम में मिली. मेरा बेटा पीयूष यादव भी दौड़ता हुआ पहली मंजिल पर पहुंचा. हम दोनों राधिका को उठाकर अपनी कार में सेक्टर 56 में स्थित एशिया मैरिंगो अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.'
- इससे पहले, पुलिस ने बताया था कि घटना करीब दो बजे हुई जब राधिका पहली मंजिल पर रसोई में खाना बना रही थी. कुलदीप यादव ने बताया कि घटना के समय घर की पहली मंजिल पर केवल दीपक, उसकी पत्नी और बेटी ही थे. उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना के समय दीपक का बेटा धीरज वहां मौजूद नहीं था और यह बात प्राथमिकी में दर्ज है.
- पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वे सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं, जिसमें यह पहलू भी शामिल है कि हत्या के समय पूर्व टेनिस खिलाड़ी की मां क्या कर रही थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं