विज्ञापन

जमीन पर तड़प रहे अधिकारी को मंत्रीजी ने दिया सीपीआर, फिर भी नहीं बची जान, वीडियो हो रहा वायरल

तेलंगाना के विधानसभा परिसर में मंगलवार सुबह एक अधिकारी अचानक से जमीन पर गिर पड़ा. यह देखकर वहां मौजूद राज्य के पशुपालन मंत्री वकिटी श्रीहरि ने बिना समय गंवाए उसे सीपीआर दिया और अधिकारी को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जमीन पर तड़प रहे अधिकारी को मंत्रीजी ने दिया सीपीआर, फिर भी नहीं बची जान, वीडियो हो रहा वायरल
हैदराबाद:

तेलंगाना विधानसभा के परिसर में पशुपालन मंत्री वकिटी श्रीहरि ने मंगलवार को एक अधिकारी को समय पर सीपीआर दी जब वो जमीन पर गिरकर तड़प रहा था. बाद में अधिकारी को एंबुलेंस से अस्पताल से जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

समाचार एजेंसी पीटीआई की ओर से जारी वीडियो के मुताबिक विधानसभा परिसर में ऊर्जा विभाग के विशेष मुख्य सचिव नवीन मित्तल के निजी सचिव राजू की अचानक तबीयत बिग गई. इससे वो अचानक वहां गिर पड़े. यह देख वहां मौजूद पशुपालन मंत्री वकिटी श्रीहरि ने उन्हें सीपीआर दिया.इसके बाद उन्होंने मेडिकल स्टाफ को बुलाया और राजू को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

क्या होता है सीपीआर 

कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) एक इमरजेंसी जीवन रक्षक प्रक्रिया है. यह तब किया जाता है जब हृदय की धड़कन रुक जाती है. सीपीआर किसी व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट से बचने में मदद कर सकता है. इसलिए समाज में सीपीआर के बारे में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है. हार्ट अटैक की स्थिति में कोई व्यक्ति तुरंत बेहोश हो जाता है. अगर उसी समय उसका कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन कर दिया जाए और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाए, तो उसकी जान बचाई जा सकती है.

ये भी पढ़ें: न बारिश होती है, न कोई नदी... फिर सऊदी अरब के पास पीने का ताजा पानी कहां से आता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CPR, Telangana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com