विज्ञापन

तेलंगाना में करिश्मा.. ट्रक-ऑटो में भीषण टक्कर.. सड़क से उठकर चल पड़ा शख्स!

तेलंगाना में एक भीषण दुर्घटना में एक शख्स करिश्माई तरीके से बच गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई लेकिन शख्स आराम से सड़क पर चलकर दूसरी तरफ चला गया.

तेलंगाना में भीषण हादसे में जीवित बचा शख्स
हैदराबाद:

तेलंगाना के मंचेरियल जिले में हुई भीषण दुर्घटना में एक ऐसा करिश्मा हुआ जिसे देखकर सब दंग हो गए हैं. शायद इसे ही 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई कहते होंगे'. दरअसल, मंचेरियल जिले में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक से ऑटो की टक्कर हो गई. टक्कर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई लेकिन शख्स इस भीषण हादसे में भी करिश्माई तौर पर बिना किसी चोट के बच गया. 

दो लोगों की मौत 

सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि जिले के नासूर गेट पर आम दिनों की ही तरह ट्रैफिक चल रहा था. गाड़ियां अपनी लेन में चल रही थीं. तभी दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक के सामने स्लाइड करता हुआ एक ऑटो आ गया और सीधे उसकी भिड़ंत ट्रक से हो गई. इस हादसे में दो की मौत हो गई है. मरने वाले की पहचान अथाली सौंदर्या और चिंताकुंता लक्ष्मी के रूप में हुई है. दोनों मंडामारी मंडल के गुंडीपल्ली गांव की रहने वाली हैं. 

करिश्माई रूप से बच गया शख्स 

वीडियो में दिखता है कि ऑटो काफी तेज रफ्तार के साथ ट्रक से टकराता है. ट्रक दूसरे लेन में तेजी से अपने गंतव्य की तरफ जा रहा था. तभी ऑटो उससे जा भिड़ा. इस हादसे में ऑटो के आगे बैठा शख्स शीशा तोड़कर ट्रक के नीचे जा गिरा. लेकिन अद्भुत रूप से शख्स को कुछ नहीं हुआ और वो उठकर खड़ा हो गया. खड़ा होकर वो पीछे लोगों को देखता है और सड़क की दूसरी तरफ जाने लगता है.  ऐसा लगता है कि इस हादसे के बाद उसे खुद के बचने पर भी आश्चर्य हो रहा था. जबकि रोड पर ही दो लोगों की लाश पड़ी थी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana Accident, Two Killed, Telangana News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com