विज्ञापन

कमजोर मॉनसून से चावल की बुआई 15.56 लाख हेक्टेयर घटी, तेलंगाना-कर्नाटक में सबसे ज्यादा असर

कृषि मंत्रालय के मुताबिक, कमजोर मॉनसून से खरीफ में चावल की बुआई 449.18 से घटकर 433.62 लाख हेक्टेयर रह गई. 15.56 लाख हेक्टेयर की गिरावट के साथ तेलंगाना और कर्नाटक सबसे ज्यादा प्रभावित रहे.

कमजोर मॉनसून से चावल की बुआई 15.56 लाख हेक्टेयर घटी, तेलंगाना-कर्नाटक में सबसे ज्यादा असर
कम बारिश से धान की बुआई घटी (File Photo)
  • 2 अक्टूबर तक चावल की बुआई पिछले साल से 3.46% कम हुई है.
  • तेलंगाना में 4.26 और कर्नाटक में 4.23 लाख हेक्टेयर की गिरावट देखी गई है.
  • कुल खरीफ बुआई 1127.12 से घटकर 1115.31 लाख हेक्टेयर, 11.81 लाख हेक्टेयर (-1.05%) हो गई.
नई दिल्ली:

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सीजन के दौरान इस साल औसत से कम बारिश का सबसे ज्यादा असर चावल की बुआई पर पड़ा है. कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को खरीफ फसलों की बुआई पर अपनी फाइनल रिपोर्ट में कहा कि अहम खरीफ फसलों में सबसे ज्यादा गिरावट चावल की बुआई में दर्ज की गयी है. पिछले साल 02 अक्टूबर तक देशभर में चावल की बुआई 449.18 लाख हेक्टेयर इलाके में हुई थी, लेकिन इस साल 02 अक्टूबर तक ये घटकर 433.62 लाख हेक्टेयर रह गया है. यानी पिछले साल के मुकाबले इस साल खरीफ सीजन के दौरान चावल की बुआई 15.56 लाख हेक्टेयर (-3.46%) इलाके में घट गयी है.

Latest and Breaking News on NDTV

कृषि मंत्रालय के मुताबिक, चावल के बुआई क्षेत्र कवरेज में बड़ी कमी तेलंगाना (4.26 लाख हेक्टेयर), कर्नाटक (4.23 लाख हेक्टेयर), उत्तर प्रदेश (1.84 लाख हेक्टेयर), मध्य प्रदेश (1.75 लाख हेक्टेयर), आंध्र प्रदेश (1.70 लाख हेक्टेयर), तमिलनाडु (1.41 लाख हेक्टेयर), महाराष्ट्र (1.15 लाख हेक्टेयर) और झारखंड (1.00 लाख हेक्टेयर) में दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें | खरीफ के बाद रबी पर अल-नीनो का अटैक! शिवराज ने दिया 'जल बजट' का फॉर्मूला; सूखे इलाकों में जाएगी केंद्र की टीम

Latest and Breaking News on NDTV
दरअसल, इस साल मॉनसून सीजन के दौरान ज्यादातर राज्यों में औसत से कम बारिश रिकॉर्ड की गयी है.  भारत मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सीजन के दौरान देश के कुल 741 जिलों में से 282 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है यानी 38% जिलों में बारिश औसत से कम रिकॉर्ड की गयी है.
Latest and Breaking News on NDTV
भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में अल नीनो की मजबूत स्थिति बनी रही, जिसका असर सितंबर के ज्यादातर दिनों में बारिश की गतिविधियों पर पड़ा. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में, तेलंगाना और राजस्थान के कुछ हिस्सों में सूखे की स्थिति है.

यह भी पढ़ें | मॉनसून विदाई से पहले दिखाएगा नया रंग, दिल्ली-NCR से क्यों विदा हुए बादल? बिहार-यूपी समेत 12 राज्यों में बारिश

एक केंद्रीय टीम अभी कर्नाटक के सूखा प्रभावित इलाकों का दौरान कर रही है. जल्दी एक केंद्रीय टीम महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित इलाकों का भी दौरा करेगी. कृषि मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि 02 अक्टूबर, 2026 तक देशभर में अहम खरीफ फसलों की बुआई पिछले साल से 11.81 लाख हेक्टेयर (-1.05%) कम क्षेत्र में रिकॉर्ड की गयी है.

पिछले साल 02 अक्टूबर तक देश में 1127.12 लाख हेक्टेयर इलाके में खरीफ फसलों की बुआई हुई थी, लेकिन इस बार बुआई का कुल क्षेत्रफल 11.81 लाख हेक्टेयर घटकर 1115.31 लाख हेक्टेयर रह गया है यानी 1.05% की गिरावट.

हालांकि, दालों की बुआई के क्षेत्रफल में 2.57 लाख हेक्टेयर बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, जबकि तिलहन की फसलों के बुआई का क्षेत्रफल करीब 1.11 लाख हेक्टेयर बढ़ा है.

यह भी पढ़ें | आ रही महंगाई की महामार-खाने-पीने की चीजों पर दो-दो मंत्रियों की चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon, Kharif Crop, Weak Monsoon 2026, Telangana, Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com